This is an archived article last updated on May 12, 2025. The information may be outdated.

Virat Kohli ने टेस्ट क्रिकेट में लगाये है कितने दोहरे शतक और लिए है कितने विकेट, यहां देखें लिस्ट

Last Updated: May 12, 2025, 13:13 IST

Virat Kohli Retires from Test Cricket: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ियों में शुमार विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 14 वर्षों के शानदार करियर में उन्होंने 7 दोहरे शतक और कप्तान के रूप में सबसे ज़्यादा 6 दोहरे शतक लगाये है. आइए एक नजर डालते हैं विराट कोहली के टेस्ट करियर के शतक, आँकड़े, रन, विकेट और कप्तानी रिकॉर्ड पर.

गौरतलब है कि विराट कोहली इससे पहले टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। अब वे केवल वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे।
गौरतलब है कि विराट कोहली इससे पहले टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। अब वे केवल वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे।

Virat Kohli Retirement: विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट (Test cricket) से संन्यास एक ऐसा पल है जो हर क्रिकेट प्रेमी के दिल को छू गया। 14 सालों तक देश के लिए सफेद जर्सी में खेलते हुए उन्होंने न सिर्फ रन बनाए, बल्कि टेस्ट क्रिकेट को नई पहचान दी। उनका जुनून, आक्रामकता और मैदान पर जीत की भूख हर युवा खिलाड़ी के लिए प्रेरणा बनेगी। कोहली का यह सफर संघर्ष, बदलाव और भावनाओं से भरा रहा, जिसने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया। आज जब वह इस फॉर्मेट से विदा ले रहे हैं, तो हर आंख नम है और दिल गर्व से भरा हुआ, हालांकि अभी वह भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेलते रहेंगे. कोहली ने अपने टेस्ट करियर में 123 मैचों की 210 पारियों में 9230 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 46.85 रहा।

36 वर्षीय विराट कोहली आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान मैदान पर नजर आए थे, जहां भारत को 5 मैचों की सीरीज में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। कोहली ने सीरीज के पहले मैच में पर्थ में शानदार शतक लगाया, लेकिन उसके बाद उनके बल्ले से बड़ी पारियां नहीं निकल सकीं और वे फॉर्म के लिए जूझते नजर आए। गौरतलब है कि विराट कोहली इससे पहले टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। अब वे केवल वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे।

कोहली के टेस्ट करियर के कुछ विराट रिकॉर्ड्स: 

कोहली ने अपने शानदार टेस्ट करियर में 7 दोहरे शतक और कप्तान के रूप में सबसे ज़्यादा 6 दोहरे शतक लगाये है.

रिकॉर्ड

डिटेल्स 

भारतीय कप्तान द्वारा सर्वोच्च स्कोर

254* बनाम दक्षिण अफ्रीका (2019)

भारत की ओर से सबसे ज़्यादा दोहरे शतक

7 दोहरे शतक

भारत के कप्तान के रूप में सबसे ज़्यादा रन

5864 रन

भारतीय कप्तान के रूप में सबसे ज़्यादा शतक

20 शतक

एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज़्यादा रन (भारतीय बल्लेबाज़)

2012, 2015, 2016, 2018 और 2023

कप्तान के रूप में सबसे ज़्यादा दोहरे शतक

6 दोहरे शतक

भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान (सबसे ज़्यादा जीत)

40 जीत

कंगारुओं के खिलाफ जड़े है सर्वाधिक शतक:

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2011 से 2025 के बीच 30 टेस्ट मैचों की 53 पारियों में बल्लेबाज़ी की और कुल 2232 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 43.76 और स्ट्राइक रेट 52.00 रहा। उन्होंने कंगारुओं के खिलाफ 9 शतक और 5 अर्धशतक लगाए, जिसमें 186 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 242 चौके और 7 छक्के भी जड़े, जबकि 3 बार शून्य पर आउट हुए।

विराट कोहली - टेस्ट करियर आँकड़े (बैटिंग)

Virat Kohli Test Stats: विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में 123 मैचों की 210 पारियों में 9230 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 46.85 रहा। उन्होंने 30 शतक और 31 अर्धशतक जड़े, जबकि 254* उनका सर्वाधिक स्कोर रहा। कोहली ने 1027 चौके और 30 छक्के लगाए और फील्डिंग में 121 कैच पकड़े।

फॉर्मेट

मैच

पारियां

नॉटआउट

रन

सर्वोच्च स्कोर

औसत

स्ट्राइक रेट

शतक

अर्धशतक

चौके

छक्के

कैच

टेस्ट

123

210

13

9230

254*

46.85

55.57

30

31

1027

30

121

विराट कोहली - टेस्ट करियर (बॉलिंग आँकड़े)

विराट कोहली ने टेस्ट करियर में गेंदबाजी करते हुए 123 मैचों में कुल 175 गेंदें फेंकी और 84 रन दिए, लेकिन कोई विकेट नहीं लिया। उनका इकॉनमी रेट 2.88 रहा।

फॉर्मेट

मैच

पारियां

गेंदें

रन

विकेट

बेस्ट इनिंग

बेस्ट मैच

औसत

इकॉनमी

स्ट्राइक रेट

टेस्ट

123

11

175

84

0

 -  -  -

IPL 2025 दोबारा कब होगा शुरू? BCCI इन शहरों में करा सकती है बाकी के मैच

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: May 12, 2025, 13:13 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News