ब्रुनेई, बोर्नियो द्वीप पर स्थित है, जो कि भारत के सिक्किम और त्रिपुरा राज्यों से भी छोटा है। हालांकि, यहां के सुल्तान अथाह संपत्ति के मालिक हैं। भारत और ब्रुनेई के बीच द्वीपक्षीय समझौते को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों ब्रुनेई दौर पर हैं।
उन्होंने यहां के सुल्तान हसनल बोल्किया से मुलाकात कर भारत और ब्रुनेई के रिश्तों पर जोर दिया है। दूसरी तरफ, दुनियाभर की निगाहें हसनल के आलीशान जीवन पर हैं। वह अपने शाही अंदाज के लिए जाने जाते हैं, जो कि 7000 लग्जरी कारों के मालिक हैं। इसके अतिरिक्त, वह अथाह संपत्ति के अधिकारी हैं। इस लेख के माध्यम से हम ब्रुनेई के सुल्तान और उनकी संपत्ति के बारे में जानेंगे।
600 रॉल्स रॉयस, 450 फरारी और 380 बेंटले के मालिक
हसनल बोल्किया अपने निजी कार कलेक्शन के लिए जाने जाते हैं। उनके पास कुल 7000 कारें मौजूद हैं, जिसमें 600 रॉल्स रॉयस शामिल हैं। उनके पास गोल्ड प्लेटेड रॉल्स रॉयस भी है। इसके अतिरिक्त उनके पास 450 फरारी और 380 बेंटले कारें भी हैं। यह सभी कारें प्रीमियम कारों में शामिल हैं। बोल्किया के पास विशेष रूप से डिजाइन की हुई रॉल्स रॉयस भी हैं, जो कि ओपन रूफ है। इनमें से कोई भी एक कार खरीदना किसी भी आम इंसान के लिए बहुत दूर की सोच है।
दुनिया के सबसे बड़े महल में रहते हैं सुल्तान
ब्रुनेई के सुल्तान के पास दुनिया के सबसे बड़े आवासीय महल में रहने का भी रिकॉर्ड है। उनके महल का नाम इस्ताना नुरूल ईमान पैलेस है। महल में कुल 1788 कमरें, 257 बाथ और 110 गैराज हैं।
कई प्राइवेट जेट के मालिक हैं सुल्तान
हसनल बोल्किया अपनी कारों के साथ-साथ कई प्राइवेट जेट के मालिक हैं। उनके पास बोइंग 747-400, 767-200 और एयरबस-ए-340-200 है। इसमें 747 खास है, जिसका इंटीरियर सोने का बना हुआ है।
निजी चिड़ियाघर के मालिक हैं
सुल्तान अपने निजी चिड़ियाघर के लिए भी जाने जाते हैं। उनके चिड़ियाघर में करीब 30 बंगाल टाइगर हैं। इसके अतिरिक्त उनके पास कई अन्य जानवर भी हैं। उन्होंने अपने घोड़ों के लिए एक वातानुकूलित अस्तबल भी बनाया हुआ है।
कौन है ब्रुनेई का सुल्तान
अब सवाल है कि ब्रनुेई का सुल्तान कौन है ? तो, आपको बता दें कि बोल्किया की गिनती दुनिया का सबसे अमीर लोगों में होती है। सुल्तान उमर अली सैफुद्दीन-3 1967 में ब्रुनेई के सुल्तान बने थे। इसके बाद बीते 59 सालों से हसनल यहां की गद्दी संभाल रहे हैं। ब्रुनेई में प्राकृतिक तेल और गैस के भंडार हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation