Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस भारत के प्रमुख नेशनल फेस्टिवल में से एक है, इसे हर साल देश बड़े उत्साह और नई सोच के साथ मनाया जाता है. यह दिवस 26 जनवरी 1950 को लागू हुए भारत के संविधान की याद दिलाता है. गणतंत्र दिवस देश में हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है.
भारत हर वर्ष अपने गणतंत्र दिवस पर किसी न किसी विदेशी मेहमान को बुलाता रहा है. यह परम्परा देश के पहले गणतंत्र दिवस से चली आ रही है. नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में हर साल चीफ गेस्ट का स्वागत किया जाता है. लेकिन इन वर्षों में कई ऐसे भी मौके आये जब कोई भी विदेशी मेहमान इस उत्सव में शामिल नहीं हुआ. चलिये जानते है इसके बारें में.
इस साल कौन है चीफ गेस्ट:
इस साल मुख्य अतिथि के रूप में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन (Emmanuel Macron) कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हो रहे है. यह छठा अवसर है जब किसी फ्रांसीसी नेता को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है. गौरतलब है कि भारत इस वर्ष अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है.
पहले गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि:
भारत ने अपना पहला गणतंत्र दिवस साल 1950 में मनाया था और उसी साल भारत के संविधान को लागू किया गया था. साल 1950 में एशियाई देश इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो मुख्य अतिथि के रूप में भारत के पहले गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए थे.
किन वर्षों में कोई चीफ गेस्ट नहीं आया:
- 2022: भारत की आजादी के बाद कई ऐसे भी मौके आये जब कोई भी विदेशी मेहमान नई दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम शामिल नहीं हुआ. साल 2022 में कोई भी विदेशी मेहमान गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल नहीं हुआ था. भारत सरकार की ओर से कोविड-19 महामारी के कारण किसी को भी समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था.
- 2021: साल 2021 की बात करें तो यूनाइटेड किंगडम के तत्कालीन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था लेकिन वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे और अपनी यात्रा स्थगित कर दी थी.
- 1966: साल 1966 में भारत सरकार की ओर से गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में किसी भी विदेशी मेहमान को आमंत्रित नहीं किया गया था.
- 1952 और 1953: साल 1952 और 1953 लगातार इन दो वर्षो में भी किसी भी विदेशी मेहमान को आमंत्रित नहीं किया गया था. इसके अतिरिक्त अन्य सभी वर्षो में किसी न किसी विदेशी मेहमान को आमंत्रित किया गया था.
गणतंत्र दिवस के चीफ गेस्ट की लिस्ट:
विदेशी मेहमानों को चीफ गेस्ट के रूप में आमंत्रित करने का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और भारतीय संस्कृति की समृद्ध विविधता का प्रदर्शन करना है. यहां 1950 से 2024 तक गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथियों की पूरी लिस्ट आप देख सकते है-
गणतंत्र दिवस चीफ गेस्ट की लिस्ट(1950-2024)
| वर्ष | राष्ट्रपति / प्रधानमंत्री/ नेता | देश |
| 2024 | एमानुएल मैक्रॉन | फ्रांस |
| 2023 | अब्देल फतह अल-सीसी | मिस्र |
| 2022 | कोविड-19 के कारण कोई आमंत्रित नहीं | |
| 2021 | बोरिस जॉनसन (यात्रा स्थगित) | यूनाइटेड किंगडम |
| 2020 | जैयर बोल्सोनारो | ब्राजील |
| 2019 | सीरिल रामाफोसा | दक्षिण अफ्रीका |
| 2018 | सुल्तान हसनाल बोल्किया, जोको विदोडो, थोंगलोन सिसौलीथ, प्रधानमंत्री हुन सेन, नजीब रजाक, रोड्रिगो डुतेर्ट, हलीमा याकूब, प्रधानमंत्री प्रयुत चन-ओचा, न्गुएं गुयन फुक | ब्रुनेई, इंडोनेशिया, लाओस, कंबोडिया, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम |
| 2017 | शेख मोहम्मद बिन जयद | संयुक्त अरब इमारत |
| 2015 | बाराक ओबामा | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| 2014 | शिंजो आबे | जापान |
| 2013 | जिग्मे खेसार नामग्येल वांछुक | भूटान |
| 2012 | यिंगलक शिनावात्रा | थाईलैंड |
| 2011 | सुसीलो बम्बंग युद्धोयोनो | इंडोनेशिया |
| 2010 | ली म्यूंग बाक | दक्षिण कोरिया |
| 2009 | नूर्सुलतान नज़रबायेव | कज़ाखस्तान |
| 2008 | निकोला सारकोज | फ्रांस |
| 2007 | व्लादिमीर पुतिन | रूस |
| 2006 | अब्दुल्लाह बिन अब्दुलअजीज़ आल-सउद | सऊदी अरबिया |
| 2005 | जिग्मे सिंगे वांछुक | भूटान |
| 2004 | लुइज इनासियो लुला दा सिल्वा | ब्राजील |
| 2003 | मोहम्मद ख़ातमी | ईरान |
| 2002 | कैसम उतीम | मॉरिशस |
| 2001 | अब्देलाजीज़ बूतफ्लिका | अल्जीरिया |
| 2000 | ओलुसेगुन ओबासान्जो | नाइजीरिया |
| 1999 | बिरेंद्र बिर बिक्रम शाह देव | नेपाल |
| 1998 | जैक शिराक | फ्रांस |
| 1997 | बासदेव पांडे | ट्रिनिडाड और टोबैगो |
| 1996 | फर्नांडो हेनरिक कार्डोजो | ब्राजील |
| 1995 | नेल्सन मंडेला | दक्षिण अफ्रीका |
| 1994 | गोह चोक टोंग | सिंगापुर |
| 1993 | जॉन मेजर | यूनाइटेड किंगडम |
| 1992 | मारियो सोआरेस | पुर्तगाल |
| 1991 | मौमून अब्दुल गयूम | मालदीव |
| 1990 | अनेरूद जगन्नाथ | मॉरिशस |
| 1989 | न्गुएं वान लिन | वियतनाम |
| 1988 | जूनियस जयवर्धने | श्रीलंका |
| 1987 | अलन गार्सिया | पेरू |
| 1986 | एंड्रियास पापांद्रेओ | ग्रीस |
| 1985 | राऊल अल्फोंसिन | अर्जेंटीना |
| 1984 | जिग्मे सिंगे वांछुक | भूटान |
| 1983 | शेहु शागारी | नाइजीरिया |
| 1982 | जुआन कार्लोस I | स्पेन |
| 1981 | जोसे लोपेज पोर्टिल्लो | मेक्सिको |
| 1980 | वालेरी गिस्कार ड'एस्तेन | फ्रांस |
| 1979 | मैलकम फ्रेजर | ऑस्ट्रेलिया |
| 1978 | पैट्रिक हिलेरी | आयरलैंड |
| 1977 | एडवर्ड गिएरेक | पोलैंड |
| 1976 | जैक शिराक | फ्रांस |
| 1975 | केनेथ कौंडा | जाम्बिया |
| 1974 | जोसिप ब्रोज टिटो, सिरीमावो रतवटे दायस बंदारनायके | यूगोस्लाविया, श्रीलंका |
| 1973 | मोबुतु सेसे सेको | ज़ाइर |
| 1972 | सीवूसागुर रामगूलाम | मॉरिशस |
| 1971 | जूलियस न्यरेरे | तंजानिया |
| 1970 | बौडुइन ऑफ बेल्जियम | बेल्जियम |
| 1969 | तोडोर झिवकोव | बल्गारिया |
| 1968 | अलेक्सी कोसिगिन, जोसिप ब्रोज टिटो | यूएसएसआर, यूगोस्लाविया |
| 1967 | मोहम्मद ज़ाहिर शाह | अफगानिस्तान |
| 1966 | कोई निमंत्रण नहीं | |
| 1965 | राना अब्दुल हमीद | पाकिस्तान |
| 1964 | लॉर्ड लुईस माउंटबेटन | यूनाइटेड किंगडम |
| 1963 | नोरोदम सिहानुक | कम्बोडिया |
| 1962 | विगो कैम्पमैन | डेनमार्क |
| 1961 | क्वीन एलिजाबेथ II | यूनाइटेड किंगडम |
| 1960 | क्लीमेंट वोरोशिलोव | यूएसएसआर |
| 1959 | प्रिंस फिलिप | यूनाइटेड किंगडम |
| 1958 | ये जियानयिंग | चीन |
| 1957 | रक्षा मंत्री जॉर्जी ज़ूकोव | सोवियत यूनियन |
| 1956 | राजकोष के चांसलर आर. ए. बटलर (यूनाइटेड किंगडम) मुख्य न्यायाधीश (जापान) | यूनाइटेड किंगडम, जापान |
| 1955 | पाकिस्तान के गवर्नर-जनरल मलिक गुलाम मुहम्मद | पाकिस्तान |
| 1954 | राजा जिग्मे दोरजी वांगचुक, भूटान के तीसरे राजा | भूटान |
| 1953 | कोई निमंत्रण नहीं |
|
| 1952 | कोई निमंत्रण नहीं |
|
| 1951 | नेपाल के राजा त्रिभुवन बीर बिक्रम शाह | नेपाल |
| 1950 | इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो | इंडोनेशिया |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation