दुनिया में कुल 195 देश मौजूद हैं। इनमें से 193 देश संयुक्त राष्ट्र (UN) के सदस्य हैं, जबकि 2 देश – वेटिकन सिटी और फिलिस्तीन – संयुक्त राष्ट्र में पर्यवेक्षक राज्य के रूप में मान्यता प्राप्त हैं। इन 195 देशों की अपनी पहचान, सरकार व सीमाएं हैं, जो कि वैश्विक आर्थिक विकास, राजनीति और संस्कृति में योगदान देती हैं।
यह बात हम सभी जानते हैं कि हर देश का कोई-न-कोई पड़ोसी होता है, जो सीमाएं साझा करता है। इस कड़ी में क्या आप दुनिया के ऐसे देश के बारे में जानते हैं, जिसके सबसे अधिक पड़ोसी देश हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
किस देश के सबसे अधिक पड़ोसी देश हैं
दुनिया में हर देश किसी-न-किसी देश के साथ अपनी सीमा साझा करता है। वहीं, सबसे अधिक सीमा साझा करने वाला देशों की बात करें, तो दुनिया के दो देश ऐसे हैं, जो सबसे अधिक देशों के साथ अपनी सीमा साझा करते हैं और इनके सबसे अधिक पड़ोसी देश हैं।
किन देशों के हैं सबसे अधिक पड़ोसी देश
अब सवाल है कि आखिर किन दो देशों के सबसे अधिक पड़ोसी देश हैं, तो आपको बता दें कि ये देश रूस और चीन हैं।
चीन: चीन की सीमाएं 14 देशों से मिलती हैं। ये देश हैं:
-भारत
-पाकिस्तान
-अफगानिस्तान
-ताजिकिस्तान
-किर्गिस्तान
-कजाखस्तान
-रूस
-मंगोलिया
-उत्तर कोरिया
-वियतनाम
-लाओस
-म्यांमार
-भूटान
-नेपाल
चीन किस देश के साथ सबसे अधिक सीमा साझा करता है
चीन सबसे अधिक सीमा मंगोलिया के साथ साझा करता है। यह 4677 किलोमीटर की सीमा साझा करता है। वहीं, भारत के साथ यह 3880 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है।
रूस: रूस की सीमाएं भी 14 देशों से मिलती हैं। ये देश हैं:
-नॉर्वे
-फिनलैंड
-एस्टोनिया
-लातविया
-लिथुआनिया
-पोलैंड
-बेलारूस
-यूक्रेन
-जॉर्जिया
-अजरबैजान
-कजाखस्तान
-चीन
-मंगोलिया
-उत्तर कोरिया
रूस किस देश के साथ सबसे अधिक सीमा साझा करता है
रूस सबसे अधिक सीमा चीन के साथ साझा करता है। यह कुल 4300 किलोमीटर की सीमा साझा करता है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation