किसी भी देश में परिवहन व्यवस्था का महत्त्व अधिक होता है, जो कि देश के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के आधार के रूप में होती है। परिवहन सेवा सिर्फ एक स्थान से दूसरे स्थान तक लोगों या सामान को पहुंचाने के लिए नहीं है, बल्कि यह देश के विकास में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करती है।
दुनिया के अलग-अलग देशों में बेहतर से बेहतर परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनके उपयोग के लिए शुल्क भी लिया जाता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि दुनिया में ऐसा कौन-सा देश है, जो कि फ्री परिवहन सेवा के लिए जाना जाता है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
दुनिया के किस देश में है फ्री परिवहन सेवा
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि दुनिया के किस देश में परिवहन सेवा फ्री है, तो आपको बता दें कि यह लग्जमबर्ग शहर है। यह पहला ऐसा देश है, जहां सभी प्रकार की सार्वजनिक परिवहन सेवाएं फ्री रखी गई हैं। इसमें बस, ट्रेन और ट्राम को शामिल किया गया है।
विदेशी पर्यटकों को भी मिलता है लाभ
खास बात यह है कि लग्जमबर्ग की ओर से सिर्फ देश के लोगों को ही यह सुविधा नहीं दी जा रही है, बल्कि विदेशी लोगों को भी यह सुविधा दी जाती है। विदेश से गए लोग भी यहां बस, ट्रेन या ट्राम में फ्री में यात्रा कर सकते हैं।
फर्स्ट क्लास के लिए देना होता है शुल्क
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यदि आप सार्वजनिक परिवहन सेवा में प्रथम श्रेणी में यात्रा कर रहे हैं, तो आपको टिकट का शुल्क देना होगा। इसके अलावा किसी भी परिवहन यात्रा के लिए टिकट नहीं लेना है।
क्यों फ्री है परिवहन सेवा
अब सवाल है कि आखिर इस देश में परिवहन सेवा क्यों फ्री है, तो आपको बता दें कि 29 फरवरी,2020 को लग्जमबर्ग फ्री परिवहन सेवा करने वाला पहला देश बना था। अब हम इसके कारण समझ लेते हैंः
प्रदूषण नियंत्रण- फ्री परिवहन सेवा के पीछे सरकार का तर्क था कि इससे लोग अपनी कारों से जाना कम करेंगे, जिससे प्रदूषण का स्तर कम होगा।
सभी तक पहुंचः सरकार का तर्क यह भी है कि इससे सभी वर्ग को सामान अवसर मिले। हर वर्ग का व्यक्ति सार्वजनिक परिवहन सेवा का हिस्सा बने।
मोबिलिटी सिस्टमः इसके पीछे का यह भी तर्क है कि लोग देश के मोबिलिटी सिस्टम पर भरोसा करें और इसका अधिक से अधिक उपयोग करें।
पढ़ेंः ट्रेन का टिकट खोने या फटने पर क्या करें, यहां पढ़ें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation