उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल एरिया की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का करीब 7.33 फीसदी हिस्सा है। यह हम बात हम सभी जानते हैं कि यूपी सबसे अधिक जिले वाला शहर है, जिसके प्रत्येक जिले में हमें अलग-अलग शहर देखने को मिलते हैं।
इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि यूपी के किस जिले को सरवट नगर के रूप में भी जाना जाता है, यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। वहीं, यहां कुल चार संभाग आते हैं, जिसमें पूर्वांचल, मध्य उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश शामिल है। इसके अतिरिक्त हमें कुछ किताबों में रोहिलखंड और बघेलखंड का जिक्र मिलता है। प्रदेश में कुल 17 नगर निगम, 28 विकास प्राधिकरण, 5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण और 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत मौजूद है।
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी जिला है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक और न्यूनतम साक्षर जिला
साल 2011 में उत्तर प्रदेश की कुल साक्षरता दर 67.7 फीसदी दर्ज की गई थी। सबसे साक्षर जिले की बात करें, तो यह गौतमबुद्ध नगर जिला है। वहीं, सबसे कम साक्षर जिला श्रावस्ती है।
उत्तर प्रदेश के चार दिशाओं के चार जिले
उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया है, वहीं सबसे पश्चिमी जिला शामली है, तो सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर है। सबसे दक्षिणी जिले की बात करें, तो यह सोनभद्र जिला है। यह जिला भारत का एनर्जी कैपिटल भी कहा जाता है।
उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है सरवट नगर
अब सवाल है कि यूपी के किस जिले को हम सरवट नगर के रूप में भी जानते हैं, तो आपको बता दें कि यह जिला मुजफ्फरनगर है। इस जिले को हम सरवट नगर के रूप में भी जानते हैं। इतिहास और राजस्व अभिलेखों के मुताबिक, मुजफ़्फ़रनगर को पहले सरवट के नाम से जाना जाता था।
दरअसल, बादशाह शाहजहां ने सरवट परगना को अपने प्रमुख सरदार सैयद मुजफ़्फ़र खान को जागीर के रूप में दिया था। वहीं, साल 1633 में सैयद मुजफ़्फ़र खान ने खेरा और सुजरू की जमीन को मिलाकर मुजफ़्फ़रनगर शहर को बसाया था।
पढ़ेंः दुनिया के 10 सबसे बड़े देशों की सूची, यहां पढ़ें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation