उत्तर प्रदेश का इतिहास, इतिहास से भी पुराना बताया जाता है। इसकी वजह है यहां के शहर, जो कि हजारों सालों से भारतीय इतिहास के गवाह रहे हैं। उत्तर प्रदेश न सिर्फ सांस्कृतिक विरासत और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है, बल्कि यह अपने समृद्ध इतिहास के लिए भी विश्व विख्यात है।
इस राज्य पर अलग-अलग समय पर मुगल, मराठा और ब्रिटिश सरकार का राज रहा है। ऐसे में इस जिले में हमें इनके शासनकाल की अलग-अलग इमारतों का दीदार होता है। अलग-अलग काल में यहां शिक्षा के केंद्र भी बदलते रहे। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि मुगलकाल में उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला मुस्लिम शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा था। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले और मंडल
उत्तर प्रदेश राज्य का गठन 1 नवंबर, 1956 को किया गया था। यह राज्य देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यूपी में कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं।
साथ ही, यहां कुल चार संभाग हैं, जो कि पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य उत्तर प्रदेश और बुंदलेखंड है। इसके अतिरिक्त कुछ लेख और किताबों में बघेलखंड और रोहिलखंड का भी जिक्र मिलता है। यहां कुल 17 नगर निगम, 826 सामुदायिकि विकास खंड, 200 नगर पालिका परिषद् और 75 नगर पंचायत हैं।
उत्तर प्रदेश की कुल लंबाई
उत्तर प्रदेश की कुल लंबाई की बात करें, तो पूर्व से लेकर पश्चिम तक यह 640 किलोमीटर और उत्तर से लेकर दक्षिण तक यह कुल 240 किलोमीटर क्षेत्र में है।
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी जिला है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में है। वहीं, सबसे छोटे जिले की बात करें, तो यह हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में है।
उत्तर प्रदेश के चार दिशाओं के चार जिले
उत्तर प्रदेश के सबसे पूर्वी जिले की बात करें, तो यह बलिया है। सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर है। वहीं, सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है, तो सबसे पश्चिमी जिला शामली है।
मुगलकाल में मुस्लिम शिक्षा का केंद्र था यह जिला
मुगलकाल में मुस्लिम शिक्षा का प्रमुख केंद्र आगरा जिला था। यह जिला मदरसे सीखने और छात्रवृत्ति के लिए प्रमुख केंद्र था। यहां फतेहपुर सीकरी का मदरसा अकबर द्वारा स्थापित कराया गया था, जो कि विभिन्न विषयों के विद्वानों का प्रमुख केंद्र रहा करता था। ऐसे में यह जिला मुगलकाल में मुस्लिम शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation