भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है, जहां आपको हर राज्य का सांस्कृतिक, समृद्ध और गौरवशाली इतिहास देखने को मिलेगा। भारत में कुल 28 राज्य हैं, वहीं केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या 8 है।
हर राज्य की अपनी विशेषता है, जो कि भूगौलिक रूप के साथ-साथ सांस्कृतिक रूप से भी राज्यों को अलग बनाती है। इसके साथ ही भारत के हर राज्य की अपनी एक राजधानी है, जिनके बारे में आपने पढ़ा और सुना होगा।
यह बात हम सभी जानते हैं कि हरियाणा और पंजाब की एक ही राजधानी है, जो कि चंडीगढ़ है। हालांकि, क्या आपको पता है कि भारत के किस राज्य की दो राजधानियां हैं।
यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम भारत के इस राज्य के बारे में जानेंगे। जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
इस राज्य की है दो राजधानी
भारत के उत्तर में हिमालय पर्वत की तलहटी में स्थित हिमाचल प्रदेश देश का ऐसा राज्य है, जो कि अपनी दो राजधानियों के लिए जाना जाता है।
कौन-सी हैं दो राजधानियां
हिमाचल प्रदेश की दो राजधानियां हैं, जिनमें गर्मी के मौसम में इसकी राजधानी शिमला और सर्दी के मौसम में इसकी राजधानी धर्मशाला हो जाती है।
क्यों हैं दो राजधानियां
उत्तर भारत में सर्दी के मौसम में कड़ाके की सर्दी पड़ने की वजह से हिमाचल प्रदेश को दो राजधानियों में बांटा गया है। ऐसे में सर्दी में बर्फ पड़ने की वजह से यहां पर रास्तें जाम हो जाते हैं। इसको देखते हुए शिमला को गर्मी और धर्मशाला को सर्दी के मौसम की राजधानी बनाया गया था।
जनवरी 2017 में धर्मशाला बनी थी दूसरी राजधानी
आपको बता दें कि 19 जनवरी, 2017 को धर्मशाला को हिमाचल प्रदेश की दूसरी राजधानी बनाया गया था। उस समय यह तर्क दिया गया था कि धर्मशाला को राजधानी बनाने से ऊना, चंबा, कांगड़ा और हमीरपुर जैसे निचले जिलों को फायदा होगा। वहीं, यह जिले तिब्बती धर्मगुरू दलाईलामा के अस्थायी निवास स्थान भी हैं।
लॉर्ड एल्गिन ने दिया था धर्मशाला को राजधानी बनाने का प्रस्ताव
जिस समय भारत में ब्रिटिश राज कर रहे थे, तब 1852 में गवर्नर जनरल लॉर्ड एल्गिन हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला पहुंचे थे।
उस समय उन्होंने भी धर्मशाला को हिमालच प्रदेश की राजधानी बनाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन 1853 में उनकी मौत के बाद यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया था, जिसके बाद शिमला को ही राजधानी रहने दिया गया। हालांकि, अब हिमालच प्रदेश की दो राजधानी हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation