This is an archived article last updated on Mar 24, 2025. The information may be outdated.

कौन है MI के Vignesh Puthur जिनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक सके MS धोनी

Last Updated: Mar 24, 2025, 11:27 IST

Who is Vignesh Puthur: विग्नेश पुथुर ने आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू मैच में ही शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा. केरल के इस 24 वर्षीय लेफ्ट-आर्म चाइनामैन स्पिनर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तीन अहम विकेट झटके. उनके खेल से महेंद्र सिंह धोनी तक प्रभावित हुए, जो मैच के बाद उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सके.

डेब्यू मैच में कमाल कर गए विग्नेश पुथुर, धोनी ने थपथपाई पीठ
डेब्यू मैच में कमाल कर गए विग्नेश पुथुर, धोनी ने थपथपाई पीठ

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने वाले विग्नेश पुथुर (Vignesh Puthur) ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा. केरल के मल्लापुरम के इस 24 वर्षीय लेफ्ट-आर्म चाइनामैन स्पिनर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ डेब्यू मैच में ही रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और दीपक हुड्डा जैसे बड़े बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. उनके इस प्रदर्शन ने न सिर्फ मुंबई इंडियंस के स्काउटिंग सिस्टम की तारीफ करवाई, बल्कि एमएस धोनी भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सके.

यह भी देखें:

इस प्लान के साथ Free में देखें IPL 2025 के सभी मैच, ये रही JioHotstar प्लान्स की लिस्ट

IPL 2025 Points Table: कौन सी टीम Top पर, किसे मिलेगा प्लेऑफ का टिकट? देखें Team Standings

मुंबई इंडियंस के डेब्यूटेंट विग्नेश पुथुर:

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के अपने ओपनिंग मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 24 वर्षीय लेफ्ट आर्म चाइनामैन गेंदबाज विग्नेश पुथुर को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान में उतारा. डेब्यू मैच में ही पुथुर ने बड़ा कमाल कर दिखाया और सीएसके के बड़े बल्लेबाजों के विकेट झटके.

पहली ही ओवर में कप्तान का शिकार:

विग्नेश ने अपने पहले ही ओवर में चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को फुल बॉल पर आउट किया. गायकवाड़ ने सीधा शॉट मारा लेकिन गेंद विल जैक्स के हाथों में जा गिरी. इसके बाद पुथुर ने अपनी अगली ओवर में शिवम दुबे को लॉन्ग ऑन पर कैच करवा दिया.

दीपक हुड्डा बने तीसरे शिकार:

इसके बाद दीपक हुड्डा ने पुथुर की गेंद पर स्लॉग स्वीप खेला लेकिन गेंद सीधे डीप स्क्वायर लेग फील्डर के हाथों में चली गई. इस तरह विग्नेश ने अपने पहले ही मैच में तीन बड़े विकेट अपने नाम किए.

युवा स्टार ने खींचा धोनी का ध्यान: 

केरल के मल्लापुरम जिले के इस युवा गेंदबाज की किस्मत तब बदली जब वह केरल प्रीमियर लीग में 'अलेप्पी रिपल्स' टीम से खेले. इसके बाद उन्हें तमिलनाडु प्रीमियर लीग में खेलने का मौका मिला.

महेंद्र सिंह धोनी भी पुथुर के प्रदर्शन से प्रभावित हुए. मैच खत्म होने के बाद धोनी ने खुद आकर विग्नेश की पीठ थपथपाई. रवि शास्त्री, जो उस वक्त कमेंट्री कर रहे थे, बोले - "ये पल विग्नेश कभी नहीं भूलेगा."

MI का नया सितारा विग्नेश पुथुर: 

पूरा नाम

विग्नेश पुथुर

जन्म स्थान

मल्लापुरम, केरल

उम्र (Vignesh Puthur age)

24 वर्ष (2025 में)

रोल 

बाएं हाथ के चाइनामैन (लेफ्ट-आर्म wrist-spinner)

आईपीएल टीम

मुंबई इंडियंस (MI)

IPL 2025 कीमत

₹30 लाख (नीलामी में खरीदा गया)

IPL डेब्यू मैच

MI vs CSK, IPL 2025 ओपनर

पहला बड़ा टूर्नामेंट

केरल क्रिकेट लीग (KCL), अलेप्पी रिपल्स टीम

घरेलू अनुभव

U-14 और U-19 केरल टीम, TNPL में भी खेले

करियर टर्निंग पॉइंट

MI स्काउट्स द्वारा चयन और आईपीएल डेब्यू

धोनी का रिएक्शन

मैच के बाद धोनी ने पीठ थपथपाई, तारीफ की

बदलाव

शुरुआत में मीडियम पेस, फिर स्पिनर बने

कॉलेज क्रिकेट

त्रिशूर, सेंट थॉमस कॉलेज से कॉलेज प्रीमियर T20 में शानदार प्रदर्शन

एमआई की स्काउटिंग का कमाल:

मुंबई इंडियंस के स्टैंड-इन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "कमाल है, एमआई हमेशा से ऐसा करता आया है. हमारे स्काउट्स पूरे साल मेहनत करते हैं और विग्नेश उसी मेहनत का नतीजा है."

दरअसल, मुंबई इंडियंस ने विग्नेश को 30 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा था. खास बात ये है कि विग्नेश अभी तक केरल सीनियर टीम में भी नहीं खेले हैं.

धोनी के साथ मुलाकात - जिंदगीभर यादगार लम्हा

मैच के बाद जब धोनी और रचिन रविंद्र ने हाथ मिलाया, तब धोनी ने विग्नेश को खास तौर पर बुलाकर उनकी पीठ थपथपाई. यह पल विग्नेश के लिए करियर का सबसे यादगार लम्हा बन गया.

डेब्यू में ही छा गए विग्नेश पुथुर

आईपीएल 2025 के ओपनिंग मुकाबले में भले ही मुंबई इंडियंस हार गई, लेकिन केरल के इस युवा गेंदबाज ने अपनी छाप छोड़ दी. आने वाले समय में विग्नेश पुथुर मुंबई और भारत के लिए एक बड़ा नाम बन सकते हैं.

यह भी देखें:

IPL 2025 में बैक टू बैक Super Over में भी रन बराबर, फिर कैसे होगा विजेता का फैसला

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Mar 24, 2025, 11:27 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News