This is an archived article last updated on Mar 22, 2025. The information may be outdated.

IPL 2025 में एक मैच के लिए अंपायर्स को मिल रही कितनी फीस? देखें पूरा Salary स्ट्रक्चर

Last Updated: Mar 22, 2025, 14:56 IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग मानी जाती है, जहां खिलाड़ी करोड़ों रुपये कमाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मैच के दौरान अहम भूमिका निभाने वाले अंपायरों को भी मोटी सैलरी मिलती है. आइए जानते हैं IPL में अंपायरों की सैलरी स्ट्रक्चर और उनकी कमाई के बारे में विस्तार से.

IPL में अंपायरों की सैलरी कैसे होती है तय?
IPL में अंपायरों की सैलरी कैसे होती है तय?

IPL 2025 Umpire Salary: इंडियन प्रीमियर लीग में जहां खिलाड़ी करोड़ों रुपये कमाते हैं, वहीं अंपायर्स भी हर मैच के साथ मोटी कमाई करते हैं. IPL 2025 में अंपायरों की सैलरी उनके अनुभव और मैच के स्तर पर निर्भर कर रही है. IPL में भले ही खिलाड़ी करोड़ों में कमाते हों, लेकिन अंपायरों की कमाई भी कम नहीं है. अनुभव और नाम के मुताबिक अंपायर भी IPL में लाखों रुपये प्रति सीजन कमा लेते हैं. प्लेऑफ और स्पॉन्सरशिप से उनकी कमाई और बढ़ जाती है. जानिए इस सीजन में हर मैच और पूरे सीजन में अंपायर्स की कमाई कितनी होगी.

यह भी देखें:

इस प्लान के साथ Free में देखें IPL 2025 के सभी मैच, ये रही JioHotstar प्लान्स की लिस्ट

IPL 2025 Schedule, Teams: कब हो रहा सीजन का आगाज और कहां होगा Final, पूरा शेड्यूल और वेन्यू यहां देखें

CSK IPL 2025 Match List: CSK का किससे और कब है मैच, फुल शेड्यूल और CSK स्क्वॉड यहां देखें

IPL में अंपायरों की सैलरी कैसे होती है तय?

IPL में सभी अंपायरों को एक जैसी सैलरी नहीं मिलती. उनकी सैलरी कई फैक्टर पर निर्भर करती है:

  • अंपायर का अनुभव
  • लीग मैच है या प्लेऑफ
  • नए और अनुभवी अंपायर के बीच अंतर

 अनुभवी अंपायरों की सैलरी (Per Match Salary of Experienced Umpires)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुभवी और इंटरनेशनल लेवल के अंपायरों को प्रति मैच मोटी फीस मिलती है.

  • अनिल चौधरी, नितिन मेनन, ब्रूस ऑक्सनफोर्ड जैसे सीनियर अंपायरों को प्रत्येक मैच के लिए ₹1,98,000 रुपये मिलते हैं.
  • ऐसे अंपायरों के पास 100 से ज्यादा IPL मैचों का अनुभव होता है.

कम अनुभवी अंपायरों की सैलरी (Per Match Salary of Junior Umpires)

कम अनुभव वाले या नए अंपायरों की फीस अनुभवी अंपायरों से कम होती है.

  • उन्हें प्रत्येक मैच के लिए ₹59,000 रुपये मिलते हैं.
  • भारतीय अंपायर वीरेंद्र शर्मा जैसे नाम इस कैटेगरी में आते हैं.

 IPL सीजन में कितनी होती है कुल कमाई? (Total Earnings in a Season)

  • एक IPL सीजन में अंपायर तकरीबन ₹7,33,000 रुपये तक कमा सकता है.
  • प्लेऑफ या नॉकआउट मैचों में अंपायरों को अलग से बोनस भी दिया जाता है.

 स्पॉन्सरशिप से भी होती है मोटी कमाई (Earnings from Sponsorships)

  • सीनियर और फेमस अंपायरों को स्पॉन्सरशिप डील्स से भी अच्छा खासा पैसा मिलता है.
  • इससे उनकी कमाई में और इजाफा हो जाता है.

IPL 2025 की शुरुआत (IPL 2025 Opening Match)

  • आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला 22 मार्च को KKR vs RCB के बीच खेला गया.
  • पहले दिन सिर्फ एक ही मैच आयोजित किया  जा रहा है.

यह भी देखें:

धोनी ने मोर्स कोड टी-शर्ट से दिया इमोशनल मैसेज, डिकोड जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Mar 22, 2025, 14:54 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News