जानें कहां है दुनिया का अनोखा गांव, जहां महीनों तक सोते रहते हैं लोग
यह दुनिया अजीब-गरीब चीजों से भरी पड़ी है। इस लेख के माध्यम से हम आपको दुनिया के एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां लोग महीनों तक सोते रहते हैं। यहां के लोग किसी भी स्थान पर अचानक सो जाते हैं। कहां है यह गांव और क्या है मामला, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
यह दुनिया विचित्र चीजों से भरी हुई है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में हैरान करने वाली विचित्र तरह की घटनाएं देखने को मिलती हैं। इसमें कुछ घटनाएं अलग होती हैं, तो कुछ घटनाएं बहुत अलग होने की वजह से अपनी तरफ अधिक लोगों का ध्यान खींचती हैं। आज हम आपको दुनिया के एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां के लोग कई महीनों तक सोते रह जाते हैं। हैरानी की बात यह है कि अभी तक विशेषज्ञ भी इसके पीछे के निष्कर्ष पर नहीं निकले हैं। ऐसे में यहां के लोगों का अचानक लंबे समय तक सोना अन्य लोगों को हैरान कर देता है।
उत्तरी कजाकिस्तान में हैं गांव
दुनिया के यह अजीब गांव उत्तरी कजाकिस्तान में कलाची गांव है। यहां के लोग सोने की रहस्यमयी बीमारी से पीड़ित हैं। बताया जाता है कि यहां के लोग अचानक से सो जाते हैं और कई बार कई महीनों तक सोते रहते हैं।
2010 में पहला मामला सामने आया
कलाची गांव में इस तरह का पहला मामला साल 2010 में अप्रैल में आया था। तब स्कूल में अचानक से कई बच्चे एक साथ गिरकर सो गए थे, जिसके बाद बच्चे लंबे समय बाद उठे। ऐसे में तब लोगों को हैरानी हुई।
बात करते-करते और चलते-चलते सो जाते हैं लोग
इस गांव में लोगों को कब नींद आ जाए, कुछ पता नहीं। ऐसे में कई बार लोग बात करते-करते और कई बार चलते-चलते ही सो जाते हैं। ऐसे में अचानक से सोने की वजह से यहां के लोग परेशान हैं। क्योंकि, इससे कई बार हादसा होने का डर बना रहता है।
14 फीसदी लोग प्रभावित
इस गांव की आबादी अधिक नहीं है, बल्कि यहां करीब 600 लोग ही रहते हैं। इसमें करीब 14 फीसदी लोग सोने की बीमारी से पीड़ित हैं। खास बात यह है कि यहां के लोगों को अपनी इस बीमारी के बारे में पता नहीं है। क्योंकि, जब वह सोकर उठते हैं, तो उन्हें याद नहीं होता कि वह कब सोए थे।
विशेषज्ञ कर कर रहे हैं शोध
यहां सोने की बीमारी के पीछे कई डॉक्टर और विशेषज्ञ शोध कर रहे हैं। इस गांव के पास पहले एक यूरेनियम की खादान भी हुआ करती थी, जो कि समय के साथ बंद हो गई। ऐसे में विशेषज्ञों ने यहां पर रेडियशन की भी जांच की, लेकिन इसस संबंधित कोई कारण नहीं निकल कर आया। वहीं, कुछ विशेषज्ञों ने इसके लिए प्रदूषित पानी पर भी संभावना जताई है। हालांकि, अभी भी यह शोध का विषय है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.