साल 2024 में Google पर टॉप सर्च में रहे ये टॉपिक्स, यहां देखें पूरी लिस्ट

Dec 11, 2024, 16:49 IST

साल 2024 में कुछ प्रमुख इवेंट्स हुए, जिनमें से कुछ इवेंट्स गूगल पर छए रहे। लोगों ने इन इवेंट्स को लेकर खूब सर्च किया। इस कड़ी में हमने इस लेख के माध्यम से 10 सबसे अधिक सर्च होने वाले टॉपिक्स को लेकर जानकारी दी है। 

गूगल पर खोजे गए टॉपिक्स
गूगल पर खोजे गए टॉपिक्स

इस समय दिसंबर का महीना चल रहा है और साल 2024 खत्म होने को है। लोग नई उमंग के साथ नए वर्ष का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, यह वर्ष जाते-जाते अपने साथ कई खट्टी-मीठी यादें छोड़कर जा रहा है। इसके अतिरिक्त इस वर्ष कुछ ऐसी बड़े इवेंट्स हुए, जिन पर दुनियाभर के लोगों का ध्यान गया।

इस कड़ी में गूगल पर भी ये टॉपिक्स छाए रहे। इस लेख में हम 2024 में गूगल पर छाए रहे 10 सबसे अधिक सर्च होने वाले टॉपिक्स की लिस्ट दे रहे हैं। 

 

गूगल पर टॉप 10 सर्च लिस्ट

 

1

इंडियन प्रीमियर लीग

2

टी20 वर्ल्ड कप

3

भारतीय जनता पार्टी

4

चुनावी नतीजे 2024

5

ओलंपिक 2024

6

अधिक गर्मी

7

रतन टाटा

8

इंडियन नेशनल कांग्रेस

9

प्रो कबड्डी लीग

10

इंडियन सुपर लीग

 

इंडियन प्रीमियर लीग

यह टूर्नामेंट 22 मार्च से लेकर 26 मई तक भारत के 13 शहरों में खेला गया था। इस दौरान कुल 74 मैचों का आयोजन किया गया था, जिसमें कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया था। कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर खिताब अपने नाम किया था। सबसे ज्यादा लोगों ने गूगल ने आईपीएल को सर्च किया है।

टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 1 जून 2024 से शुरू हुआ था। यह पहली बार था, जब संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा इस खेल की मेजबानी की गई थी। इसमें भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीत का ताज सजाया था।

भारतीय जनता पार्टी

भारत की प्रमुख राष्ट्रीय पार्टी यानि कि भारतीय जनता पार्टी इस बार गूगल सर्च पर तीसरे स्थान पर है। विभिन्न राज्यों में भाजपा की चुनावी जीत के साथ लोगों ने बीजेपी को सबसे अधिक सर्च किया है।

चुनावी नतीजे 2024

चुनावी नतीजे 2024 गूगल सर्च पर चौथे स्थान पर हैं। इस बार लोकसभा समेत अन्य चुनावी नतीजों के साथ इस बार गूगल पर चुनावी नतीजे भी छाए रहे हैं।

 

ओलंपिक 2024

पेरिस ओलंपिक में भारत के कुल 117 एथलीट शामिल थे। इस बार भारत की झोली में कुल छह पदक आए, जिसमें एक रजत और पांच कांस्य पदक रहे।

 

अधिक गर्मी

साल 2024 में गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया। इस कड़ी में विभिन्न राज्यों में सूरज की तपिश से बीते कई वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया। 

 

रतन टाटा

साल 2024 देशभर के लोगों को दुख देकर भी गया। क्योंकि, इस वर्ष देश ने अपने अनमोल रत्न यानि कि दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को खो दिया। रतन टाटा अपनी दयालुता के लिए दुनियाभर में जाने जाते थे। 9 अक्टूबर 2024 को उनका निधन हो गया।

इंडियन नेशनल कांग्रेस 

गूगल सर्च पर इस बार बीजेपी के साथ-साथ राष्ट्रीय और प्रमुख विपक्षी पार्टी इंडियन नेशनल कांग्रेस भी छाई रही। गूगल पर आठवें स्थान पर यह सर्च लिस्ट में रही है।

प्रो कबड्डी लीग

इस बार 18 अक्टूबर से प्रो कबड्डी लीग के 11वें सत्र का आयोजन किया गया। यह खेल 29 दिसंबर तक चलेगा।

इंडियन सुपर लीग 

गूगल सर्च पर 10वें स्थान पर फुटबॉल से जुड़ा इंडियन सुपर लीग है। यह इस खेल का यह 11वां सीजन है और भारत में डिवीजन प्रीमियर लीग का 29वां सीजन है।

पढ़ेंः चीन और जापान में भारत को इस नाम से पुकारते हैं लोग, यहां पढ़ें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News