कंप्यूटर विज्ञान से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी सेट- V में 10 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को संकलित किया गया है| इन प्रश्नों को विभिन्न परीक्षाओं में इस विषय की प्रासंगिकता और इसके महत्व को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है| ये वस्तुनिष्ठ प्रश्न UPSC, SSC, State Services, NDA, CDS और Railways जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है|
1. प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में कैरेक्टर्स के क्रम को क्या कहते हैं?
A. स्ट्रिंग (String)
B. लिंक (Link)
C. सिंटैक्स (Syntax)
D. कॉग्निटिव (Cognitive)
Ans: A
2. C++ प्रोग्राम के अनिवार्य कार्य का नाम बताएं।
A. Main O
B. Main *
C. Main #
D. Main()
Ans: D
3. बायोस (BIOS) का पूरा नाम बताएं।
A. बस इनपुट आउटपुट सिस्टम (Bus input output system)
B. बेसिक इनपुट आउटपुट सिस्टम (Basic input output system )
C. बाइनरी इनपुट आउटपुट सिस्टम (Binary Input output system )
D. बिट इनपुट आउटपुट सिस्टम (Bit Input Output system )
Ans: B
4. डिजिटल सिग्नलों को एनालॉग सिग्नल में बदलने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं?
A. टेबलिंग
B. मॉड्यूलेशन
C. बायोमेट्रिक्स
D. वैरिएबल
Ans: B
5. निम्नलिखित में से कौन विशेष उद्देश्य वाली कुंजी नहीं है?
A. इंटर (Enter)
B. शिफ्ट (Shift)
C. कैप्स लॉक (Caps Lock)
D. पेज अप (Page up)
Ans: D
6. HZ निम्नलिखित में से किसकी माप इकाई है?
A. फाइल हस्तांतरण की गति
B. मॉनीटर के रिफ्रेश होने की दर
C. हार्डडिस्क के रिफ्रेश होने की दर
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans: B
7. स्टार्ट अप विकल्प में जोड़ने या संपादन करने हेतु निम्नलिखित में से कौन सा कमांड इस्तेमाल किया जाता है?
A. Bcb.boot
B. Bcb.edit
C. Boot.ini
D. Boot.cgf
Ans: C
8. डाटा को जिस भौतिक डिस्क पर लिखा जाता है, उसे क्या कहते हैं?
A. कोटिंग
B. प्लैटर
C. सेक्टर
D. पिंडल
Ans: B
9. निम्नलिखित में से कौन पहली पीढ़ी की भाषा नहीं है?
A. EDAVAC
B. EDSAC
C. UNIVAC
D. BASIC
Ans: D
10. जेम्स गोस्लिंग ने किस भाषा की खोज की थी?
A. पर्ल
B. रूबी
C. जावा
D. पीएचपी
Ans: C
Comments
All Comments (0)
Join the conversation