इस लेख में जागरण जोश आपको कला एवं संस्कृति से संबंधित 10 प्रश्नों का एक सेट दे रहा है| प्रतिभागियों की सुविधा के लिए इस सेट में प्रश्नों के साथ-साथ उनके उत्तर भी दिए गए हैं| ये प्रश्न IAS/PCS/SSC/Banking और अन्य परीक्षाओं के साथ-साथ सामान्य जानकारी के लिए बहुत ही उपयोगी हैं|
1. राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् की स्थापना की गई थी-
A. 1865 में
B. 1870 में
C. 1875 में
D. 1961 में
Ans. D
2. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संस्थान की स्थापना की गई थी-
A. 1861 में
B. 1865 में
C. 1869 में
D. 1870 में
Ans. A
3. “काडाम” लोकनृत्य का संबंध किस जनजाति से है?
A. उराँव
B. संथाल
C. मालदा
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans. A
4. “खुदाबख्श ओरियेन्टल पब्लिक लाइब्रेरी” कहाँ स्थित है?
A. कोलकाता में
B. दिल्ली में
C. लखनऊ में
D. पटना में
Ans. D
5. निम्नलिखित में से कौन से सूफी हिन्दी में लिखते थे?
A. अमीर खुसरो
B. इब्नेबतूता
C. निजामुद्दीन औलिया
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans. A
6. “शुद्धि आंदोलन” का प्रारम्भ किया गया था-
A. राजा राममोहन राय द्वारा
B. ईश्वरचन्द्र विद्यासागर द्वारा
C. स्वामी विवेकानन्द द्वारा
D. स्वामी श्रद्धानन्द द्वारा
Ans. D
7. हड़प्पा संस्कृति का विशाल स्नानागार कहाँ प्राप्त हुआ था?
A. हड़प्पा
B. काली बंगन
C. चन्हुदरो
D. मोहनजोदड़ो
Ans. D
8. तमिल रामायण के नाम से विख्यात "रामावतारम” ग्रन्थ के लेखक हैं-
A. वेंकटनाथ
B. कम्बन
C. सुब्रह्मण्यम भारती
D. सी. राजगोपालाचारी
Ans. B
9. “चरक” तथा “अश्वघोष” किस कुषाण शासक के समकालीन थे?
A. कनिष्क
B. हविष्क
C. वशिष्क
D. विम कडफिसस
Ans. A
10. महान शिक्षाविद् एवं समाज सुधारक “ईश्वरचन्द्र विद्यासागर” ने अनेक सामाजिक सुधार किए| निम्नलिखित में से कौन-सा उनका महत्वपूर्ण कार्य था?
A. स्त्रियों की शिक्षा
B. बहुविवाह का विरोध
C. बालविवाह का विरोध
D. विधवा विवाह का समर्थन
Ans. D
Comments
All Comments (0)
Join the conversation