गिरिजा प्रसाद कोइराला
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला (85) का 20 मार्च, 2010 को निधन हो गया। नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष कोइराला चार बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके थे। कोइराला का जन्म भारत में हुआ था और वह हमेशा भारत और नेपाल के मैत्री संबंध मजबूत रखने के लिए प्रयासरत रहा करते थे। कोइराला नेपाल में बहुदलीय राजनीति की शुरुआत, राजशाही की समाप्ति और पूर्ण लोकतंत्र की स्थापना करने के लिए हुए आंदोलनों में सदैव अगुआ रहे थे। इसके साथ ही देश में माओवादियों को शांति की राह पर लाने में भी उन्होंने महती भूमिका अदा की थी। उनकी बेटी सुजाता कोइराला नेपाल सरकार में उप प्रधानमंत्री हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation