दिग्विजय सिंह
पूर्व केंद्रीय मंत्री व लोकसभा सांसद दिग्विजय सिंह (54) का 24 जून को लंदन में ब्रेन हैमरेज हो जाने के कारण असमय निधन हो गया। पांच बार सांसद रहे दिग्विजय लोकसभा में बिहार के बांका क्षेत्र का निर्दलीय रूप से प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उनका जन्म 14 नवम्बर, 1955 में बिहार के जमुई जिले में हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेहद करीबी माने जाने वाले सिंह उनकी सरकार में रेल राज्यमंत्री और विदेश राज्य मंत्री के पद पर भी रहे। अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में उन्हें दोबारा विदेश राज्य मंत्री बनाया गया। छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्र्रिय रहे श्री सिंह 1990, 2004 में राज्यसभा के लिए व 1998, 1999 में लोकसभा के लिए चुने गए थे।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation