This is an archived article last updated on Nov 16, 2016. The information may be outdated.

दुनिया के किन किन देशों में आधी रात में भी सूर्य दिखायी देता है?

Last Updated: Nov 16, 2016, 16:34 IST

दिन और रात का होना प्रकृति का अनोखा नियम है जो कि कई हजारों सालों से लगातार चला आ रहा है लेकिन आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं जहाँ पर यह क्रम नही चलता है अर्थात अगर वहां दिन हैं तो कई-कई दिनों तक सिर्फ दिन ही रहता है | जैसे कि फ़िनलैंड एक ऐसा देश है जहाँ पर गर्मी के दौरान 73-74 दिनों तक सूर्य नहीं डूबता है ।

दुनिया के किन किन देशों में आधी रात में भी सूर्य दिखायी देता है?
दुनिया के किन किन देशों में आधी रात में भी सूर्य दिखायी देता है?

दिन और रात का होना प्रकृति का अनोखा नियम है जो कि कई हजारों सालों से लगातार चला आ रहा है लेकिन आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं जहाँ पर यह क्रम नही चलता है अर्थात अगर वहां दिन हैं तो कई-कई दिनों तक सिर्फ दिन ही रहता है | जैसे कि फ़िनलैंड एक ऐसा देश है जहाँ पर गर्मी के दौरान 73-74 दिनों तक सूर्य नहीं डूबता है ।

आइये अब इन देशों के बारे में एक-एक करके जानने का प्रयास करते हैं :

1. नार्वे

नार्वे पहाड़ों से घिरा हुआ देश है और यह आर्कटिक सर्कल के अन्दर आता है | नार्वे को लैंड ऑफ दी मिडनाइट सन् के नाम से पुकारने का कारण यह है कि यहाँ पर मई महीने के मध्य से जुलाई महीने के अंत तक (लगभग 76 दिन तक ) सूर्य पूरी तरह नहीं छिपता है अर्थात रात में भी पूरी तरह अँधेरा नहीं होता है बल्कि काफी उजाला रहता है इसके उत्तरी हिस्सों में गर्मी के दो महीने तो सूर्य छिपता ही नहीं है केवल हल्का सा अंधेरा छा जाता है जैसे कि हमारे यहां शाम को सूर्य छिपने के समय होता है |

Image source:www.visitnorway.com

2. आइसलैंड

यह यूरोप में ब्रिटेन के बाद दूसरा और विश्व में अठारहवा सबसे बड़ा द्वीप है। यहाँ की राजधानी है रेक्जाविक और देश की आधी जनसंख्या यहीं निवास करती है। यहाँ 10 मई से जुलाई के अंत तक सूरज लगातार चमकता रहता है इसलिये आइसलैंड में आप आधी रात को भी सूरज की रोशनी का आनंद ले सकते हैं। यहाँ आधी रात के इस नज़ारे को देखने के लिए पूरी दुनिया से पर्यटक आते हैं | इसके अलावा यहाँ के ज्वालामुखी, झरने, ग्लेशियर्स और प्रकृति के खूबसूरत नजारे आपको हमेशा के लिये यहाँ बसने को मजबूर करेंगे ।

Image source:www.icelandprocruises.co.uk

3. स्वीडन:

स्‍वीडन में करीब 100 दिनों (मई से अगस्‍त तक) तक सूर्यास्त आधी रात को होता है परन्तु सुबह 4.30 बजे फिर से सूर्योदय हो जाता है। इस प्रकार यह कहा जाता है कि यहाँ पर सूर्यास्त पूरी तरह से नहीं होता है |

Image source:Gajab Dunia

भारत की उपलब्धियों के बारे में रोचक तथ्य

4. फिनलैंड

इसे झीलों का देश भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ पर कुल 1,87,888 झीलें हैं| फिनलैंड में सूरज 23 घंटे उगता हैं और कुछ जगहें ऐसी भी हैं जहाँ पर गर्मी के दौरान 73 दिनों तक सूर्य लगातार चमकता रहता है| अपनामोबाइल फोन फेंकनायहाँ का आधिकारिक खेल हैं| क्या आप यह बात जानते हैं कि ‘नोकिया मोबाइल’ बनाने वाली कम्पनी इसी देश की है ? आप यहां पर स्कींग, साइकलिंग, क्लाजइंबिंग और हाइकिंग जैसी गतिविधियां कर आनंद ले सकते हैं।

Image source:The Culture Trip

5. कनाडा

कनाडा कुल क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का दूसरा और भूमि क्षेत्रफल की दृष्टि से चौथा सबसे बड़ा देश है। इसकी संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ अन्तर्राष्ट्रीय सीमा विश्व की सबसे बड़ी भू-सीमा है। यह वर्ष के कई दिनों तक बर्फ से ढका रहता है| यहाँ गर्मी के मौसम में 50-50 दिनों तक सूरज नहीं डूबता है अर्थात इन दिनों में यहाँ रात का अंधेरा देखने को नहीं मिलता है।

Image source:https://farm3.staticflickr.com

6. अलास्का

अलास्का देश अपनी ख़ूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है यहाँ सूरज की रोशनी इसको और खूबसूरत बना देती है। यहाँ मई से जुलाई के बीच लगभग 1440 घंटे का एक ही दिन होता है इस समय के दौरान यहाँ सूरज लगातार चमकता रहता है। दरअसल यहां रात के करीब 12: 30 बजे सूर्यास्त होता है और 51 मिनट के बाद फिर से सूर्य उदय हो जाता है ।

Image source:Deutsche Welle

भारत में ऐसे 6 स्थान जहाँ भारतीयों को जाने की अनुमति नहीं है!

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More
First Published: Nov 15, 2016, 18:13 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News