बिली अर्जन सिंह
देश के जाने-माने वन्य जीव विशेषज्ञ बिली अर्जन सिंह (92) का 1 जनवरी, 2010 को निधन हो गया। सेना में लेफ्टिनेंट रहते हुए उन्होंने स्वतंत्रता पूर्व की ब्रिटिश इंडिया आर्मी के लिए काम किया था। 1948 में सेवानिवृत्ति के बाद वह जंगली जानवरों के संरक्षण से जुड़े कामों में लग गए। उत्तर प्रदेश के दुधवा नेशनल पार्क में बाघों के लिए उन्होंने बहुत काम किया था। भारत सरकार की ओर से पद्मश्री व पद्म भूषण सहित पर्यावरण के क्षेत्र के नोबेल कहे जाने वाले 'पॉल गेटी' पुरस्कार से वह सम्मानित हो चुके थे।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation