मौसम परिवर्तन और मानव विकास
इसका संबंध मानव जींस से:
मौसम परिवर्तन वर्तमान विश्व का सबसे बड़ा संकट माना जा रहा है। आजकल एक महत्वपूर्ण प्रश्न लोगों के दिमाग में है- क्या मौसम परिवर्तन की वजह से उत्पन्न परिस्थितियों से आने वाले वक्त में मानव तालमेल बैठा पाएगा? यदि पश्चिमी अफ्रीका के सूखाग्रस्त योरूबा लोगों का उदाहरण देखा जाए तो ऐसा संभव है।
कैलीफोर्निया की स्टेनफोर्ड यूनीवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन किया कि कैसे इन लोगों ने अपने वातावरण से तालमेल बैठाया। इसके लिए इस टीम ने इन लोगों की किडनी में अधिक समय तक पानी बनाये रखने से संबंधित एक जीन- एफओएक्सआईआई का अध्ययन किया। इससे बहुत ही दिलचस्प नतीजे सामने आए, जिसके अनुसार इस जीन में लगभग 10,000 से 20,000 वर्ष पूर्व परिवर्तन पैदा हुए। यह वह काल था जब सहारा में रेगिस्तान अपनी वर्तमान हालत में पहुंचा था।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation