रतन टाटा
देश के सबसे बड़े औद्यौगिक समूहों में से एक टाटा समूह को कामयाबी की नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले रतन टाटा को उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण भारतीय कॉरपोरेट जगत का सबसे शक्तिशाली मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चुना गया। सफलता के नए आयामों को गढऩे वाले 72 वर्षीय रतन टाटा को आईएमआरबी के द्वारा कराए गए एक सर्वे में वर्ष 2010 के सीईओ के साथ दशक का भी सीईओ चुना गया। रतन टाटा को 2009 का भी सर्वाधिक शक्तिशाली सीईओ चुना गया था। देश के पहले उद्योगपति पारसी परिवार में 1937 को जन्मे रतन टाटा को टाटा समूह को एक नई ऊंचाईयों पर ले जाने का श्रेय जाता है। इनके नेतृत्व में टाटा समूह 3,71,००० करोड़ के बाजारी पूंजीकरण के साथ देश में वर्ष 2010 के सबसे बड़े बिजनेस ग्रुप के रूप में उभरा है। टाटा को ग्लोबल लीडरशिप, दर्शन और पेशेवर उत्कृष्टïता के लिए चंचलानी ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। इटली को दी गई सेवाओं के लिए टाटा को वहां की सरकार द्वारा ऑर्डर ऑफ मेरिट के 'ग्रांड ऑफिसरÓ रैंक से भी नवाजा जा चुका है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation