NTA SWAYAM July Exam 2025: NTA में रजिस्ट्रेशन की सुधार विंडो हो रही है आज बंद, देखें पूरी अपडेट

Akshara Verma
Last Updated: Nov 6, 2025, 14:11 IST

NTA के SWAYAM जुलाई सेमेस्टर 2025 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सुधार की प्रक्रिया आज, 6 नवंबर, 2025 शाम 5 बजे बंद हो जाएंगी।

NTA SWAYAM July Exam Correction Window 2025
NTA SWAYAM July Exam Correction Window 2025

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित होने वाली स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स  (SWAYAM) जुलाई सेमेस्टर 2025 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सुधार की प्रक्रिया आज, 6 नवंबर 2025, को बंद हो रही है। जिन छात्रों ने रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते समय कोई गलती कर दी है, तो वह आज उन गलतियों में सुधार कर सकते हैं। सभी छात्र NTA की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam पर जाकर अपने फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकते हैं। 

रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने के बाद, NTA द्वारा SWAYAM सेमेस्टर के रजिस्ट्रेशन में कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा। फॉर्म में सभी सुधार केवल सुधार विंडो अवधि के दौरान ही किया जा सकेगा।

SWAYAM 2025 के एग्जाम 11, 12, 13 और 14 दिसंबर को दो शिफ्ट में आयोजित करवाए जाएंगे। एग्जाम के लिए सुबह और शाम की शिफ्ट्स आयोजित की जाएगी। साथ ही, एग्जाम करीब 180 (3 घंटे) मिनट के होंगे। 

NTA SWAYAM July Exam Detail: यहां क्लिक करें 

NTA ने एक ऑफिशियल नोटिस में कहा कि, “जिन शहरों में एग्जाम केंद्र आयोजित किए जाएंगे, उनकी जानकारी सूचना बुलेटिन में दी गई है। एग्जाम के लिए बताए गए शहरों का चयन छात्रों को सावधानीपूर्वक करना चाहिए, क्योंकि सुधार विंडो की अवधि समाप्त होने के बाद कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।"

NTA Correction Window 2025: रजिस्ट्रेशन में सुधार कैसे करें?

छात्र अपने रजिस्टर फॉर्म में सुधार करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले NTA की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam  पर जाएं।

2. एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।

3. होमपेज पर "Application Correction Window" के लिंक पर क्लिक करें।

4. अब आप अपनी उपलब्ध गलत जानकारी में सुधार करें।

5. फॉर्म को फिल करने के बाद उसे सेव और सबमिट करने से पहले प्रिंट आउट लें।  

NTA SWAYAM के एग्जाम की महत्वपूर्ण डेट्स 

छात्रों एग्जाम से जुड़ी सभी जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल पर नजर डालें।  

डिटेल्स 

डेट्स 

सुधार विंडो की लास्ट डेट 

आज, 6 नवंबर 2025 (रात 11:50 बजे तक)

एग्जाम की डेट 

11, 12, 13 और 14 दिसंबर 2025

एग्जाम मोड

हाइब्रिड (कंप्यूटर आधारित + पेन-पेपर)

कोर्स नंबर 

648 (लगभग)

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 6, 2025, 14:11 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News