फिल्मी दुनिया को कहा अलविदा, कड़ी मेहनत और लगन से बन गई IAS
यूपीएसएसी की परीक्षा काफी कठिन मानी जाती है। लाखों अभ्यर्थी इस एग्जाम में बैठते हैं, लेकिन चंद ही सफल हो पाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी मशहूर फिल्म एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे, जिन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कहकर UPSC की दुनिया में कदम रखा और छठे प्रयास में IAS बन गई।
HS Keerthana IAS Story: एचएस कीर्तना का जन्म कर्नाटक के तुमकुर जिले के कुणिगल तालुक के होस्केरे गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्रीनिवास एचटी है। कीर्तना बाद में बेंगलुरु चली गई। वहां कीर्तना ने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। स्कूली पढ़ाई के बाद इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। इस दौरान वह एक्टिंग भी करती रही।
कीर्तना रही है चाइल्ड आर्टिस्ट
एचएस कीर्तना महज 4 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख दिया था। चाइल्ट आर्टिस्ट के रूप में उन्होंने गंगा-यमुना, कर्पूरदा गोम्बे, लेडी कमिश्नर, मुदिना अलिया, सर्किल इंस्पेक्टर, ओ मल्लिगे, हब्बा, डोरे और सिम्हाद्री जैसी फिल्मों में काम किया। इसक चलते वह लोगों के बीच चर्चित चेहरा बन चुकी थी।
15 साल की उम्र में कीर्तना ने फिल्मी दुनिया से लिया ब्रेक
टीवी के अलावा कीर्तना ने तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने तमिल स्टार रमेश अरविंद की फिल्मों में भी काम किया है। कीर्तना ने 48 टीवी सीरियल और 32 फिल्मों में काम किया और जब वह 15 साल की थी, तो उन्होंने फिल्मी दुनिया से ब्रेक ले लिया। वह अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए यूपीएससी एग्जाम की तैयारी में जुट गई।
2011 में कीर्तना बनीं KAS अधिकारी
साल 2011 में कीर्तना ने कर्नाटक प्रशासनिक सेवा (KAS) की परीक्षा दी और वह सफल हो गई। इसके बाद उन्होंने 2 साल तक KAS अधिकारी के रूप में काम किया। पर मन में IAS बनने का ख्वाब पल रहा था। 2013 में कीर्तना ने पहली बार यूपीएससी की परीक्षा दी। वह सफल नहीं हो सकी। पांच बार कीर्तना असफल रही। 2019 में छठी बार में उन्होंने यूपीएससी का एग्जाम क्रैक किया।
कीर्तना ने UPSC में हासिल की 167 रैंक
यूपीएससी में कीर्तना की रैंक 167 रैंक आई थी। उनके IAS बनने से पूरे परिवार को गर्व है। कीर्तना कोशिश करने वालों की दुनिया में एक ऐसा नाम है, जिन्होंने यह साबित करके दिखाया कि अगर कोशिश सही दिशा में की जाए और गलतियों से सीखते रहें, तो आपकी जीत निश्चित है।
ये भी पढ़ें: UPSC ESE Prelims Result 2026 Out: इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.