UPSC ESE Prelims Result 2026 Out: इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखें
UPSC ESE Prelims Result 2026 Out: यूपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम की पारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले यूपीएससी की आधिकाारिक वेबसाइट upsc.gov.in से रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC ESE Prelims Result 2026 Out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम (ESE) की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा का आयोजन 08 फरवरी 2026 को किया गया था। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार को यूपीएससी की आधिकाारिक वेबसाइट से रिजल्ट की PDF डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है। साथ ही उसमें अपना नाम और रोल नंबर की जांच अच्छे से कर लें।
प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को चयन के अगले चरण यानी मेन्स की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जिसकी परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए जल्द ही ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएगा।
UPSC ESE Prelims Result 2026 का डायरेक्ट लिंक
यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम (ESE) की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट PDF के रूप में अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया है, जिसमें उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक रिजल्ट की PDF प्राप्त कर सकते हैं।
| यूपीएसससी ईएसई रिजल्ट 2026 PDF डाउनलोड लिंक |
UPSC ESE Prelims Result 2026 - हाइलाइट्स
यूपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम की पारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। आप नीचे टेबल में रिजल्ट से जुड़ी जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) |
| परीक्षा का नाम | इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम (ESE) की प्रारंभिक परीक्षा |
| परीक्षा की तिथि | 08 फरवरी 2026 |
| परीक्षा का रिजल्ट | 27 फरवरी 2026 |
| रिक्त पदों की संख्या | 474 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | upsc.gov.in |
UPSC ESE Prelims Result 2026 चेक कैसे करें?
यूपीएससी की इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम की पारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
-
सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in खोलें।
-
होम पेज पर जाएं और Engineering Services (ESE) Prelims Result 2026 पर क्लिक करें।
-
रिजल्ट लॉग इन पेज खुल जाएगा।
-
अपनी अपनी लॉग इन डिटेल्स फीड करें।
-
रिजल्ट का PDF खुल जाएगा। इसमें दी गई सभी जानकारी को अच्छे से चेक कर लें।
-
PDF डाउनलोड कर लें। रिजल्ट का एक प्रिंट भविष्य में अपने पास सुरक्षित रख लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.