Adarsha Vidyalaya Sangathan Recruitment 2023: आदर्श विद्यालय संगठन, असम ने प्रधानाध्यापक, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर, असिस्टेंट टीचर, ग्रेजुएट टीचर (विज्ञान), और ग्रेजुएट टीचर (हिंदी) और ग्रेजुएट टीचर (कला) के रिक्त पदों को भरने के लिए तकनीकी शिक्षा निदेशालय, असम की आधिकारिक वेबसाइट dte.assam.gov.in पर एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते है, वे 3 अगस्त 2023 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से असम के 56 जिलों में कुल 103 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
Adarsha Vidyalaya Sangathan Recruitment 2023 Notification हाइलाइट
आदर्श विद्यालय संगठन भर्ती 2023 अधिसूचना के बारे में सारी जानकारी नीचे दी तालिका में दी गई है। उम्मीदवार जो आवेदन करने के इच्छुक है वे आदर्श विद्यालय संगठन भर्ती 2023 के बारे में संक्षिप्त जानकारी यहां देख सकते हैं।
संगठन का नाम | आदर्श विद्यालय संगठन, असम |
पद का नाम | असिस्टेंट टीचर, टीजीटी, पीजीटी, प्रिंसिपल सहित अन्य पद |
रिक्तियों की संख्या | 103 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
आवेदन करने की तिथि | 03 अगस्त 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | dte.assam.gov.in |
आदर्श विद्यालय संगठन अधिसूचना 2023 पीडीएफ
उम्मीदवार दिए गए लिंक पर क्लिक करके आदर्श विद्यालय संगठन अधिसूचना 2023 चेक और डाउनलोड कर सकते हैं:
एवीएस शिक्षक अधिसूचना पीडीएफ |
आदर्श विद्यालय संगठन भर्ती 2023 वैकेंसी डिटेल
आदर्श विद्यालय संगठन भर्ती 2023 पीडीएफ में 103 असिस्टेंट टीचर सहित अन्य पदों की घोषणा की गई है। आदर्श विद्यालय संगठन भर्ती 2023 वैकेंसी डिटेल यहां देखें:
पोस्ट नाम | पदों की संख्या |
प्रधानाध्यापक | 7 |
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर- कला | 13 |
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर -विज्ञान | 2 |
ग्रेजुएट टीचर-कला | 29 |
ग्रेजुएट टीचर-विज्ञान | 19 |
ग्रेजुएट टीचर-हिन्दी | 3 |
सहायक शिक्षक -कला | 14 |
सहायक शिक्षक-विज्ञान | 16 |
Adarsha Vidyalaya Sangathan Recruitment 2023 के लिए पात्रता मानदंड
उम्मीदवार आदर्श विद्यालय संगठन अधिसूचना 2023 में शैक्षिक योगयता, आयु सीमा सहित अन्य जानकारी चेक कर सकते है। आदर्श विद्यालय संगठन अधिसूचना 2023 डाउनलोड पीडीएफ लिंक इस लेख में ऊपर दिया गया है।
Adarsha Vidyalaya Sangathan Recruitment 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार 03 अगस्त 2023 तक डीटीई, असम की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.dte.assam.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation