AIIMS Bathinda Recruitment 2024: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बठिंडा ने 118 सीनियर रेजिडेंट पदों के लिए एक बड़ी भर्ती अभियान की घोषणा की है। पात्र उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एम्स बठिंडा की आधिकारिक वेबसाइट aiimsBathinda.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2024 है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पद के लिए अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के लिए आवेदन करने से पहले भर्ती अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
AIIMS Bathinda Vacancy 2024: एम्स बठिंडा सीनियर रेजीडेंट भर्ती हाइलाइट
एम्स बठिंडा भर्ती 2024 अधिसूचना के माध्यम से एम्स बठिंडा में विभिन्न सीनियर रेजिडेंट पदों के लिए 118 रिक्तियां जारी की गई हैं। उम्मीदवार जो इन पदों के लिए इच्छुक और आवेदन करने चाहते हैं, वे नीचे दी तालिका में भर्ती का अवलोकन देख सकते हैं।
एम्स बठिंडा भर्ती 2024 का अवलोकन | |
भर्ती निकाय का नाम | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), बठिंडा |
पद का नाम | सीनियर रेजीडेंट |
कुल रिक्तियों की संख्या | 118 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
अधिसूचना जारी करने की तिथि | 08 अगस्त, 2024 |
आवेदन करने की तिथि | 08 अगस्त, 2024 |
अंतिम तिथि | 28 अगस्त, 2024 |
भर्ती का तरीका | कार्यकाल आधार |
चयन प्रक्रिया |
|
आधिकारिक वेबसाइट | aiimsBathinda.edu.in |
एम्स बठिंडा सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2024 अधिसूचना PDF |
एम्स बठिंडा भर्ती 2024 के लिए पात्रता मानदंड क्या है?
एम्स बठिंडा भर्ती 2024 के लिए पात्रता मानदंड परीक्षा प्राधिकरण द्वारा जारी कर दिए गए हैं। पात्रता मानदंड का विवरण जानने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।उम्मीदवार एम्स बठिंडा भर्ती पात्रता मानदंड की मुख्य बातें नीचे देख सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता: आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए।
आयु-सीमा; उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आप अधिसूचना पीडीएफ देख सकते हैं।
एम्स बठिंडा भर्ती 2024 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये, एससी/एसटी के लिए 800 रुपये और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए शून्य रुपये है।
एम्स बठिंडा भर्ती 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?
आप एम्स बठिंडा की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbathinda.edu.in पर जाकर एम्स बठिंडा भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation