IAF Agniveer Vayu Recruitment 2023: वायु सेना में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है,इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीर वायु भर्ती योजना के तहत विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा की थी जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 27 जुलाई से शुरू हो रही हैI इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडियन एयरफोर्स की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंI आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2023 हैI
पदों की पूरी जानकारी, योग्यता और आवेदन प्रक्रिया के लिए नीचे डिटेल्स पढ़ें
आईएएफ अग्निवीर वायु भर्ती 2023 महत्वपूर्ण विवरण :
आर्गेनाइजेशन का नाम | इंडियन एयरफोर्स |
भर्ती का नाम | अग्निवीर भर्ती |
योग्यता | 12वीं पास |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 27 अगस्त 2023 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 17 अगस्त 2023 |
आईएएफ अग्निवीर वायु भर्ती 2023 योग्यता :
न्यूनतम 50% अंकों के साथ गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ 10+2 इंटरमीडिएट और अंग्रेजी में 50% अंक या
न्यूनतम 50% अंकों के साथ इंजीनियरिंग (मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / ऑटोमोबाइल / कंप्यूटर साइंस / इंस्ट्रुमेंटेशन टेक्नोलॉजी / सूचना प्रौद्योगिकी) में 3 साल का डिप्लोमा और डिप्लोमा कोर्स में अंग्रेजी में 50% अंक या
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गैर-व्यावसायिक विषय भौतिकी और गणित के साथ 2 साल का वोकेशन कोर्स, कुल 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक
अन्य विज्ञान विषय पात्रता:
न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10+2 इंटरमीडिएट और अंग्रेजी में 50% अंक। या
अंग्रेजी में न्यूनतम 50% कुल और 50% अंकों के साथ 2 साल का वोकेशन कोर्स।
अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़ें।
अग्निवीर वायु मेडिकल मानक:
ऊंचाई न्यूनतम: 152.5 सीएमएस
छाती का विस्तार: 5 सीएमएस
Air Force Agniveer Vayu Intake 2023 कैसे करें आवेदन ?
- ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जायें
- वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गयी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण करें ।
- रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके पूर्ण जानकारी अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
- अंत में उम्मीदवार पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation