Assam 12th Result 2026: असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 28 अप्रैल होगा जारी, शिक्षा मंत्री ने द्वारा दी गई Information
असम बोर्ड की ओर से हायर सेकेंडरी यानी 12वीं का रिजल्ट 28 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने ऑफिशियल ट्वीट के द्वारा यह जानकारी जारी की। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑनलाइन माध्यम से ahsec.assam.gov.in पर रिजल्ट को चेक कर सकेंगे। यहां देखें ऑफिशियल ट्वीट।
AHSEC 12th Result 2026: असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) 12वीं के एग्जाम में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। शिक्षा मंत्री द्वारा दी गई नई अपडेट्स के अनुसार, AHSEC का रिजल्ट 28 अप्रैल 2026 को Assam HS Result 2026 की घोषणा की जाएगी।
असम बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। साथ ही, रिजल्ट 28 अप्रैल 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव किया जाएगा। इस साल साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के लगभग 2.5 लाख से अधिक छात्रों ने एग्जाम दिए थे।
शिक्षा मंत्री का ऑफिशियल ट्वीट
HS Exam 2026 results under Assam State School Education Board(ASSEB) will be declared on 28 April. My best wishes to all. @himantabiswa
— Ranoj Pegu (@ranojpeguassam) April 23, 2026
जिन भी छात्रों ने बोर्ड एग्जाम में भाग लिया है वे रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ahsec.assam.gov.in पर जाकर रिजल्ट की जांच कर सकेंगे। साथ ही, उसकी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर पाएंगे। रिजल्ट की जांच करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर फिल करना होगा।
AHSEC HS Result 2026: मुख्य डिटेल्स
छात्र असम 12वीं के रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। यहां से जानें इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स की लिस्ट देखें।
| इवेंट | महत्वपूर्ण डिटेल्स |
| बोर्ड का नाम | असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) |
| एग्जाम की अवधि | 11 फरवरी से 16 मार्च, 2026 |
| रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट्स | 28 अप्रैल 2026 |
| रिजल्ट का टाइम | सुबह 9:00 बजे (एक्सपेक्टेड) |
| ऑफिशियल पोर्टल | ahsec.assam.gov.in |
| ऑप्शनल वेबसाइट | resultsassam.nic.in |
असम बोर्ड 12वीं रिजल्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें?
रिजल्ट जारी होने के बाद, आप इन आसान स्टेप्स के जरिए अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:
- AHSEC की ऑफिशियल वेबसाइट ahsec.assam.gov.in या resultsassam.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'HS Final Year Result 2026' वाले लिंक को चुनें।
- अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर ध्यानपूर्वक भरें।
- 'Submit' बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का स्क्रीनशॉट लें या उसे PDF के रूप में डाउनलोड करें।
SMS और ऐप के जरिए भी देख सकेंगे स्कोर
यदि इंटरनेट की समस्या हो या वेबसाइट क्रैश हो जाए, तो आप इन माध्यमों का भी उपयोग कर सकते हैं:
- SMS के जरिए: अपने फोन पर टाइप करें ASSAM12<space>Roll Number और इसे 56263 पर भेज दें।
- UPOLOBDHA मोबाइल ऐप: छात्र गूगल प्ले स्टोर से 'Upolobdha' ऐप डाउनलोड करके भी अपना परिणाम तुरंत देख सकते हैं।
- DigiLocker: बोर्ड द्वारा मार्कशीट और सर्टिफिकेट डिजिलॉकर पर भी अपलोड किए जाएंगे।
यहां भी पढ़े: CBSE Class 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट कब आएगा? cbse.gov.in, DigiLocker और UMANG ऐप से पाएं नई अपडेट्स
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.