AWES TGT PGT PRT Recruitment 2024: आर्मी वेलफेयर एजुकेशन एजुकेशन सोसाइटी जल्द ही आर्मी स्कूल में टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने वाला है. सूत्रों के अनुसार, AWES 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 सितंबर से 25 अक्टूबर 2024 तक किए जाएंगे। पात्र उम्मीदवार वेबसाइट awesindia.com से आर्मी पब्लिक स्कूल भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि इस विषय में अभी आधिकारिक वेबसाइट पर कोई जानकारी नही दी गई है. ये भर्तियाँ कितने पदों पर की जाएंगी इसकी जानकारी भी अधिसूचना जारी होने के बाद साफ होगी.
AWES TGT PGT PRT Recruitment 2024: हाईलाइट
उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे महत्वपूर्ण तारीखें और अन्य जानकारी नीचे टेबल में देखें
भर्ती संस्था का नाम | आर्मी वेलफेयर एजुकेशन एजुकेशन सोसाइटी |
रिक्ति का नाम | टीजीटी पीजीटी और पीआरटी |
रिक्तियों की संख्या | जल्द घोषित होगी |
अधिसूचना जारी होने की तारीख | 9 सितम्बर 2024 (संभावित) |
आवेदन शुरू होने की तारीख | 9 सितम्बर 2024 (संभावित) |
आवेदन की आखिरी तारीख | 25 अक्टूबर 2024 (संभावित) |
परीक्षा की तारीख | 23-24 नवम्बर 2024 (संभावित) |
ऑफिसियल वेबसाइट | awesindia.com |
AWES TGT PGT PRT Recruitment 2024: पात्रता
पद का नाम | शैक्षिक योग्यता |
पीआरटी | स्नातक + बी.एड/ डी.एड/ जेबीटी (50% अंक) |
टीजीटी | स्नातक (50% अंक) + बी.एड (50% अंक) |
पीजीटी | पीजी (50% अंक) + बी.एड (50% अंक) |
AWES Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
AWES 2024 के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:
- AWES OST 2024 लिखित परीक्षा
- AWES स्कोर कार्ड के आधार पर साक्षात्कार/चयन प्रक्रिया
AWES 2024: आवेदन प्रक्रिया
AWES 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं.
चरण-1: नीचे दिए गए AWES 2024 अधिसूचना पीडीएफ से अपनी योग्यता की जाँच करें
चरण-2: नीचे दिए गए “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें या वेबसाइट awesindia.com पर जाएँ
चरण-3: ऑनलाइन आवेदन फ़ॉर्म भरें
चरण-4: आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें
चरण-5: आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें
चरण-6: आवेदन फ़ॉर्म प्रिंट करें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation