बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 टॉपर: रैंक 1 पुष्पांजलि कुमारी का आगे क्या बनने का है सपना, पिता करते है यह काम

Last Updated: Mar 30, 2026, 12:52 IST

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 टॉपर: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में पुष्पांजलि कुमारी ने बिना कोचिंग टॉप किया, उन्होंने 500 में से 492 अंक हासिल कर सबरीन परवीन के साथ सयुंक्त रूप से रैंक 1 हासिल की। बताते चलें कि इस साल पास प्रतिशत 81.79% रहा, जो पिछले साल से थोड़ा कम है। करीब 15 लाख छात्रों में से 12 लाख पास हुए। टॉपर लिस्ट में 126 छात्र शामिल हैं, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र प्रथम श्रेणी से पास हुए।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 टॉपर: रैंक 1 पुष्पांजलि कुमारी का आगे क्या बनने का है सपना, पिता करते है यह काम
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 टॉपर: रैंक 1 पुष्पांजलि कुमारी का आगे क्या बनने का है सपना, पिता करते है यह काम

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 टॉपर: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में पुष्पांजलि कुमारी और सबरीन परवीन ने बिना कोचिंग के टॉप कर मिसाल कायम की है। राज्य की दोनों बेटियों ने 500 में से 492 अंक (98.4%) हासिल कर संयुक्त रूप से पूरे बिहार में प्रथम स्थान हासिल किया है. पुष्पांजलि की बात करें तो उन्होंने रोजाना लगभग 15 घंटे पढ़ाई की और खासतौर पर कमजोर विषयों पर फोकस किया। सिमुलतला स्कूल की छात्रा पुष्पांजलि की सफलता मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम है। उनका सपना साइंटिस्ट बनना है।

रिजल्ट आंकड़े और पास प्रतिशत 

इस साल बिहार बोर्ड 10वीं का कुल पास प्रतिशत 81.79% रहा, जो पिछले वर्षों की तुलना में थोड़ा कम है। लगभग 15 लाख छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से करीब 12 लाख छात्र पास हुए। टॉपर लिस्ट में कुल 126 छात्र शामिल हैं। पहली डिवीजन में 4,43,723, दूसरी में 4,75,511 और तीसरी डिवीजन में 3,03,103 छात्र पास हुए। 

टॉप 5 में कुल 13 छात्र शामिल

Bihar School Examination Board ने समय पर रिजल्ट जारी करने के लिए कई प्रक्रियाओं को कम्प्यूटरीकृत किया और नया सॉफ्टवेयर विकसित किया। टॉप 5 में कुल 13 छात्र शामिल रहे, जबकि रैंक 6 से 10 के बीच 126 छात्रों ने स्थान प्राप्त किया। इस तरह टॉप 10 सूची में कुल 139 छात्र शामिल हैं। 

टॉपर बनीं पुष्पांजलि कुमारी और सबरीन परवीन 

बिहार बोर्ड 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित हो चुका है। इस वर्ष पुष्पांजलि कुमारी और सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। एक बार फिर सिमुलतला रेजिडेंशियल स्कूल ने अपनी श्रेष्ठता साबित की है, जहां की छात्रा पुष्पांजलि टॉपर बनीं। पुष्पांजलि की बात करें तो उनके पिता मैथ्स के टीचर है. 

बिना कोचिंग के हासिल की सफलता

पुष्पांजलि कुमारी की सफलता की खास बात यह है कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी तरह स्कूल और घर पर की। उनके पिता बचपन से ही उन्हें पढ़ाते आ रहे हैं, जिससे उनकी मजबूत नींव तैयार हुई। 

15 घंटे पढ़ाई और कमजोर विषयों पर फोकस

रिपोर्ट्स की मानें तो, पुष्पांजलि ने बताया कि उन्होंने पूरे साल रोजाना करीब 15 घंटे पढ़ाई की। उन्होंने खासतौर पर अपने कमजोर विषयों पर ज्यादा ध्यान दिया और नियमित अभ्यास किया। उनकी इसी मेहनत और अनुशासन ने उन्हें टॉपर बनाया। 

परिवार की खुशी और भविष्य का सपना

पुष्पांजलि की सफलता से पूरा परिवार बेहद खुश है और जश्न मना रहा है। उनके भाई-बहन भी उनकी उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं। पुष्पांजलि का सपना आगे चलकर वैज्ञानिक बनने का है, जिसके लिए वह आगे भी कड़ी मेहनत करना चाहती हैं। 

छात्रों को अब आगे की पढ़ाई की तैयारी शुरू करनी चाहिए, जबकि कम अंक पाने वाले छात्र स्क्रूटिनी या कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प चुन सकते हैं। मेहनत और लगन से सफलता जरूर मिलती है।

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड मेट्रिक रिजल्ट जारी, नाम से भी देख सकते है मार्कशीट

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Mar 30, 2026, 12:48 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News