BSEB 10th Topper List 2026: बिहार बोर्ड 10वीं में पुष्पांजलि कुमारी और साबरीन प्रवीन ने किया टॉप, यहां देखें जिला अनुसार पूरी लिस्ट
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बिहार बोर्ड 10वीं की रिजल्ट जारी कर दिया है। पुष्पांजलि कुमारी और सावरीन प्रवीन ने 492 अंकों के साथ टॉप किया है। उन्होंने कुल 98.4 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। इसके लिए बोर्ड द्वारा छात्रों से पहले ही सवाल पूछे लिए गए थे। टॉपर्स के नाम, स्कूल और जिलेवार लिस्ट देखने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
यहां चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड(BSEB) ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे छात्र, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा दी है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट matricbiharboard.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, Jagran Josh पोर्टल पर jagranjosh.com/results पर भी छात्र अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। इस बार बिहार बोर्ड में पुष्पांजलि कुमारी ने टॉप किया है। उन्होंने 492 अंकों के साथ 98.4 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। इनके साथ साबरीन प्रवीन हैं। प्रवीन ने भी कुल 492 अंकों के साथ टॉप किया है। ऐसे में दोनों छात्राएं ही संयुक्त टॉपर हैं।
Updated- 2:28 PM, 29 March, 2026
Bihar 10th Result 2026: कुल 32 छात्रों ने हासिल की 9वीं रैंक
बिहार 10वीं बोर्ड में कुल 139 छात्रों में से कुल 32 छात्रों ने 9वीं रैंक हासिल की है। मेरिट लिस्ट में यह संख्या सबसे अधिक है। वहीं, खास बात है कि 2nd रैंक लाने वाले छात्रों की संख्या सिर्फ एक ही है।
Updated- 2:20 PM, 29 March, 2026
Bihar 10th Toppers list 2026: टॉप 3 रैंक में टॉपर्स के ये 5 जिले शामिल
बिहार बोर्ड 10वीं में टॉप करने वाले टॉप 3 रैंकर्स के बिहार के पांच जिले शामिल रहे हैं। इसमें रैंक 1 वाले छात्र जमुई और वैशाली से हैं। वहीं, बेगुसराय नाशिद सुल्ताना ने दूसरा रैंक प्राप्त किया है, जबकि बक्सर से अनुपमा कुमारी और बेगुसराय से ओम कुमार ने तीसरा रैंक हासिल किया है।
Updated- 2:10 PM, 29 March, 2026
Bihar 10th Toppers list 2026: मेरिट लिस्ट में कितने छात्रों का नाम
बिहार बोर्ड 10वीं की टॉपर्स लिस्ट में इस बार कुल 139 छात्रों का नाम शामिल किया गया है। ये सभी छात्र टॉप 10 में शामिल हैं। सबसे टॉप रैंक पर पुष्पांजलि कुमारी 492 अंकों के साथ हैं, तो सबसे अंत में पश्चिम चंपारण के आशीष कुमार हैं, जिन्होंने कुल 481 अंकों के साथ टॉप 10 में जगह बनाई है।
Updated- 2:06 PM, 29 March, 2026
Bihar 10th Result 2026: बिहार के टॉप 10 टॉपर्स
-पुष्पांजलि कुमारी -492 अ्ंक
-साबरीन प्रवीन -492 अंक
-नाशिद सुल्ताना -489 अंक
-अनुपमा कुमारी -488 अंक
-ओम कुमार -488 अंक
-ज्योति कुमारी -487 अंक
-अनुभव कुमार -487 अंक
-अंश राज -487 अंक
Updated- 1:54 PM, 29 March, 2026
Bihar 10th Result 2026: राज्य में किसका है दूसरा और तीसरा स्थान
राज्य में दूसरे स्थान पर माहिद सुल्ताना हैं, तो तीसरे स्थान पर लड़कियों में अनुपा कुमारी और लड़कों में ओमकार कुमार रहे हैं।
-माहिद सुल्ताना (Mahid Sultana): 489 अंक — 97.8% (राज्य में द्वितीय स्थान)
-अनुपा कुमारी (Anupa Kumari): 488 अंक — 97.6% (राज्य में तृतीय स्थान - महिला)
-ओमकार कुमार (Omkar Kumar): 488 अंक — 97.6% (राज्य में तृतीय स्थान - पुरुष)
Bihar 10th Result 2026: बिहार 10वीं बोर्ड से जुड़े महत्त्वपूर्ण आंकड़ें
-कुल पंजीकृत छात्र: 15,10,928 छात्रों ने फॉर्म भरा था।
-छात्राएं: 7,84,871
-छात्र: 7,26,057
-परीक्षा में उपस्थिति: कुल 81.79% छात्र परीक्षा में शामिल हुए (कुल संख्या: 12,33,743)।
-शामिल हुए छात्र: 6,01,390
-शामिल हुईं छात्राएं: 6,34,353
-परिणाम का रुझान: परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों में छात्राओं की संख्या अधिक रही है।
-अनुपस्थित छात्रों के लिए अवसर: जो छात्र इस परीक्षा में शामिल नहीं हो सके, वे दोबारा परीक्षा में बैठने के लिए 1 से 7 अप्रैल के बीच आवेदन कर सकते हैं।
Matric Result 2026: कैसे चेक करें BSEB 10वीं का रिजल्ट
छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों के पास रोल नंबर और रोल कोड होना चाहिए। नीचे दिए गए चरणों से आसानी से रिजल्ट चेक किया जा सकता हैः
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचें।
-अब यहां Bihar 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करना है।
-पोर्टल पर अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
-अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
-इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें।
Bihar 10th Result 2026: बीते वर्ष किसने किया टॉप
बिहार बोर्ड 10वीं में बीते वर्ष समस्तीपुर से साक्षी कुमारी ने टॉप किया था। उनके साथ रंजन वर्मा और अंशु कुमारी ने भी टॉप किया था। सभी के 97.8 फीसदी अंक थे। कुल प्राप्तांकों की बात करें, तो इन सभी छात्रों ने 500 में से 489 अंक हासिल किए थे।
BSEB 10th Result 2026:क्या रहा था पास प्रतिशत
बीते वर्ष बिहार बोर्ड 10वीं के पास प्रतिशत की बात करें, तो यह 82.11 फीसदी रहा था। हालांकि, टॉप करने वाले छात्रों की संख्या अधिक रही थी। टॉप 10 में कुल123 छात्र शामिल रहे थे।
Bihar 10th Result: पास होन के लिए कितने अंक जरूरी
बिहार बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए कम से कम 33 फीसदी अंक होने चाहिए। यदि किसी छात्र के इससे कम होंगे, तो उसे फेल माना जाएगा। हालांकि, 1 या 2 विषयों में 33 फीसदी से कम अंक होने पर सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका मिलेगा।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.