Bihar Board Practical Date 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम 2025 के लिए तारीखें जारी कर दी हैं। ये परीक्षाएं 10 जनवरी 2025 से 23 जनवरी 2025 के बीच आयोजित की जा रही हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे प्रैक्टिकल परीक्षा की तैयारी के लिए इस शेड्यूल को ध्यान में रखें। इसके साथ ही, कक्षा 10वीं और 12वीं की थ्योरी परीक्षा की तारीखें भी घोषित कर दी गई हैं। यहां देखें पूरा शेड्यूल और परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश।
Bihar Board 10th Practical Exam Date 2025
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं प्रैक्टिकल एग्जाम 2025 की तिथि निचे दिए अनुसार है:
कक्षा | परीक्षा प्रारंभ की तारीख | परीक्षा समाप्ति की तारीख |
कक्षा 10 | 21 जनवरी 2025 | 23 जनवरी 2025 |
Bihar Board 12th Practical Exam Date 2025
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं प्रैक्टिकल एग्जाम 2025 की तिथियां इस प्रकार हैं:
कक्षा | परीक्षा प्रारंभ की तारीख | परीक्षा समाप्ति की तारीख |
कक्षा 12 | 10 जनवरी 2025 | 20 जनवरी 2025 |
Bihar Board Class 12 Practical 2025 Admit Card OUT, Direct Link to Download Hall Ticket
कैसे करें डेटशीट डाउनलोड?
बिहार बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम डेटशीट 2025 को आसानी से आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: bihar.gov.in पर जाएं।
- LATEST UPDATES सेक्शन देखें: होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करें और "LATEST UPDATES" सेक्शन पर क्लिक करें।
- प्रेस रिलीज़ लिंक चुनें: "Bihar Board Practical Exam Date 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- डेटशीट डाउनलोड करें: पीडीएफ फॉर्मेट में डेटशीट डाउनलोड करें।
Bihar Board Practical Exam 2025: परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
- एडमिट कार्ड साथ लाएं: प्रैक्टिकल परीक्षा में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है।
- समय से पहले पहुंचें: परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचना चाहिए।
- आवश्यक सामग्री: पेन, पेंसिल, कैलकुलेटर और अन्य आवश्यक उपकरण साथ लाएं।
- प्रोजेक्ट फाइल: प्रोजेक्ट फाइल और वाइवा की तैयारी बोर्ड द्वारा निर्धारित सिलेबस के अनुसार करें।
- स्कूल प्रशासन से संपर्क करें: परीक्षा की तारीखों और अन्य विवरणों की पुष्टि के लिए अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क करें।
Bihar Board Class 10, 12 Exam Date 2025: यहाँ देखें बिहार बोर्ड थ्योरी एग्जाम डेट 2025
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board, BSEB) ने वार्षिक बोर्ड परीक्षा 2025 की तिथियों का भी ऐलान कर दिया है। ये तिथियां निम्नलिखित अनुसार हैं:
कक्षा 10वीं थ्योरी एग्जाम डेट 2025
परीक्षा प्रारंभ की तारीख | परीक्षा समाप्ति की तारीख |
17 फरवरी 2025 | 25 फरवरी 2025 |
कक्षा 12वीं थ्योरी एग्जाम डेट 2025
परीक्षा प्रारंभ की तारीख | परीक्षा समाप्ति की तारीख |
01 फरवरी 2025 | 15 फरवरी 2025 |
बिहार बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र अपनी प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन तारीखों को ध्यान में रखें। समय पर तैयारी करना और बोर्ड के निर्देशों का पालन करना परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन के लिए आवश्यक है। लेटेस्ट अपडेट्स और अन्य जानकारी के लिए इस पेज को बुकमार्क करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation