Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार सरकार ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले युवाओं को बड़ी सौगात देने का ऐलान किया है। राज्य सरकार इस साल हजारों सरकारी पदों पर भर्ती करने जा रही है। सरकार ने विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। किन पदों पर भर्ती होगी, इसके बारे में सभी महत्वपूर्ण अपडेट नीचे दिए गए लेख से प्राप्त करें।
इस साल 2 लाख से ज्यादा पदों पर होगी भर्तियां
राज्य सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, परिवहन, ग्रामीण विकास, बिजली और नगर निगम जैसे कई विभागों में भर्ती प्रक्रिया चलाई जाएगी। इनमें शिक्षकों, पुलिसकर्मियों, नर्सों, इंजीनियरों, क्लर्क और अन्य प्रशासनिक पदों के लिए आवेदन मांगे जाएंगे।
विभागों में रिक्त पदों की संख्या
मीडिया सूत्रों का कहना है कि बिहार सरकार विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने जा रही है। इन विभागों में शिक्षा, स्वास्थ्य, गृह, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, ऊर्जा, कृषि, पशुपालन, वाणिज्य कर और समाज कल्याण प्रमुख रूप से शामिल हैं। राज्य सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विभिन्न विभागों में खाली पदों की संख्या निम्नलिखित है:
विभाग | खाली पद |
शिक्षा | 75,291 |
स्वास्थ्य | 45,734 |
गृह | 41,414 |
जल संसाधन | 13,712 |
ग्रामीण विकास | 11,784 |
पंचायती राज | 5,551 |
कृषि | 3,015 |
पशु एवं मत्स्य संसाधन | 4,814 |
आपदा प्रबंधन | 1,065 |
ऊर्जा | 5,563 |
खाद्य उपभोक्ता | 6,261 |
सामान्य प्रशासन | 3,845 |
श्रम संसाधन | 5,039 |
भवन निर्माण | 3,828 |
मंत्रिमंडल सचिवालय | 2,994 |
वाणिज्य कर | 1,479 |
समाज कल्याण | 1,844 |
अभी बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए चल रही है आवेदन प्रक्रिया
बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 डिटेल
बिहार पुलिस द्वारा कांस्टेबल पदों के लिए बंपर भर्तियां निकाली गई हैं। इसके तहत हजारों पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है:
- पद का नाम: कांस्टेबल
- पद: 19838
- योग्यता: 12वीं पास
- आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट)
- आवेदन तिथि: [18 मार्च 2025] से [18 अप्रैल 2025] तक
- चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज़ सत्यापन
यह भर्ती परीक्षा सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation