Bihar Police ASI Bharti 2026: बिहार ASI के 462 पदों पर भर्ती, डायरेक्ट लिंक से करें bpssc.bihar.gov.in आवेदन

Last Updated: Feb 9, 2026, 16:33 IST

Bihar Police ASI Bharti 2026: बिहार पुलिस ASI भर्ती 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 462 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन आज यानि 4 फरवरी से शुरू कर दिए गए हैं। आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक आगे लेख में उपलब्ध करा दिया गया है। 

Bihar Police ASI Bharti 2026 Apply Online
Bihar Police ASI Bharti 2026 Apply Online

Bihar Police ASI Bharti 2026: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस ASI (ऑपरेटर) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। कुल 462 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 फरवरी से शुरू कर दी गई है। जिसकी अंतिम तिथि 4 मार्च तय की गई है। आवश्यक पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in/ पर विजिट कर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। नोटिस में साफ - साफ कहा गया है कि एक उम्माीदवार द्वारा मात्र एक ही आवेदन भरा जाएगा। अधिक भरने पर फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा। 

Bihar Police ASI Official Notification 2026: नोटिफिकेशन पीडीएफ

विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत बिहार पुलिस ASI (ऑपरेटर) भर्ती के 462 रिक्त पदों के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2 फरवरी को जारी किया गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 फरवरी, 2026 से शुरू की जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। 

बिहार पुलिस ASI (ऑपरेटर) भर्ती 2026 नोटिफिकेशन पीडीएफ

पीडीएफ

Bihar Police ASI Operator Bharti 2026: महत्वपूर्ण विवरण 

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस ASI (ऑपरेटर) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी से शुरू की जाएगी। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नीचे दिए महत्वपूर्ण विवरण अवश्य देखने चाहिए

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) 

पद का नाम

बिहार पुलिस ASI (ऑपरेटर)

विज्ञापन संख्या 

04/2026

रजिस्ट्रेशन तिथि 

4 फरवरी से 4 मार्च, 2026

शैक्षणिक योग्यता 

ग्रेजुएशन डिग्री या समकक्ष योग्यता 

आयु सीमा 

21 से 37 वर्ष

आवेदन शुल्क 

100 रुपये

ऑफिशियल वेबसाइट 

bpssc.bihar.gov.in

Check: India Post GDS Salary 2026: ग्रामीण डाक सेवक 1 महीने की सैलरी

Bihar Police ASI Operator Bharti 2026: श्रेणी वार पद 

बिहार पुलिस रेडियो के अंतर्गत सहायक सब-इंस्पेक्टर ऑपरेटर भर्ती 2026 के कुल 462 रिक्त पदों की घोषणा की गई है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हमने नीचे टेबल में श्रेणीवार रिक्त पदों की संख्या दी है।

वर्ग

कुल पदों की संख्या

महिलाओं के लिए 35% आरक्षित पदों की संख्या 

जनरल

185

65

ईडब्ल्यूएस

46

16

अनुसूचित जाति

74

26

अनुसूचित जनजाति

05

02

ईबीसी

83 

29

बीसी

55

19

बीसी महिलाएं

14 

00 

कुल पदों की संख्या

462

157

नोट : स्वतंत्रता सेनानियों के पोता, पोती, नाती, नातिन के लिए आरक्षित पद 2% और पदों की संख्या 9 है। वहीं दूसरी ओर ट्रांसजेंडर के लिए पदों की संख्या 1 दी गई है। 

Bihar Police ASI Age Limit: आयु सीमा

बिहार पुलिस एएसआई भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय की गई है। इसी के साथ अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट तय नियमों के अनुसार दी गई है। इसके लिए उम्मीदवार नीचे टेबल में दिया गया विवरण देख सकते हैं।

वर्ग 

आयु सीमा 

जनरल, पुरुष और महिला 

28 वर्ष 

पुरुष और महिला अधिकतम 

28 वर्ष

Bihar Police ASI Bharti 2026 Apply Online: आवेदन लिंक 

विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत बिहार पुलिस ASI (ऑपरेटर) भर्ती के 462 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट पर 4 फरवरी से शुरू हो गई है। पात्रता मानदंडों को पुूरा करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपना ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि से पहले पूरा कर सकते हैं। 

ऑनलाइन आवेदन लिंक 

यहां क्लिक करें

बिहार पुलिस ASI ऑपरेटर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कैसे होगा?

बिहार पुलिस ASI ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा, फिजिकल टेस्ट (PET) और मेडिकल टेस्ट के जरिए किया जाएगा। वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा होगी जिसमें कुल 100 प्रश्न शामिल होगें। 

बिहार पुलिस ASI ऑपरेटर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

बिहार पुलिस ASI ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए अपना ऑनलाइन आवेदन स्वयं से पूरा कर सकते हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर विजिट करें।
  2. रजिस्ट्रेशन करें: 'ऑनलाइन आवेदन' लिंक पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी भरकर अपना पंजीकरण (Registration) पूरा करें।
  3. आवेदन फॉर्म भरें: रजिस्ट्रेशन आईडी से लॉग इन करके, फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण सही-सही भरें।
  4. दस्तावेज अपलोड और शुल्क भुगतान: मांगे गए दस्तावेज़ (जैसे फोटो/हस्ताक्षर) अपलोड करें और ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  5. फाइनल सबमिट और प्रिंट: सभी जानकारी की जाँच करें, फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Feb 3, 2026, 13:56 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News