Bihar Police SI Mains Exam Analysis 2026: बिहार पुलिस SI मुख्य परीक्षा विश्लेषण, शिफ्ट वाइज कठिनाई स्तर और सरल प्रयास जानें
Bihar Police SI Mains Exam Analysis 2026: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) आज यानी दिनांक 27 मई 2026 को राज्य के अलग-अलग निर्धारित केंद्रों पर बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का आयोजन कर रहा है। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट समाप्त हो चुकी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से परीक्षा के विश्लेषण और इसके कठिन लेवल के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Bihar Police SI Mains Exam Analysis 2026: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) आज यानी दिनांक 27 मई 2026 को राज्य के अलग-अलग निर्धारित केंद्रों पर बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का आयोजन कर रहा है। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट (पेपर 1: सामान्य हिंदी) समाप्त हो चुकी है, जो कि सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक थी। दूसरी शिफ्ट (पेपर 2: जनरल स्टडी, सिविक्स, इतिहास, भूगोल, गणित और मेंटल एबिलिटी) दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा केंद्र पर तकरीबन एक से डेढ़ घंटे पहले पहुंच जाएं। देरी से पहुंचने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। नीचे हम परीक्षा के विश्लेषण व लेवल के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।
Bihar Police SI Mains Exam Pattern 2026
बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती मुख्य परीक्षा में कुल दो पेपर आयोजित किए जाते हैं। पहले पेपर में सामान्य हिंदी से कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो 200 अंकों के होते हैं। दूसरे पेपर में जनरल स्टडी, सिविक्स, इतिहास, भूगोल, गणित और मेंटल एबिलिटी से भी 100 100 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो 200 अंकों के होते हैं। दोनों पेपर्स (Paper-1 और Paper-2) में MCQ यानी बहुविकल्पीय प्रश्न ही पूछे जाते हैं। पेपर 1 और पेपर 2 दोनों ही 2 घंटे के होते हैं। इसमें गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक की नेगेटिव मार्किंग शामिल होती है। पेपर ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाता है।
Bihar Police SI Mains Exam 2026 Time and Shift
बीपीएसएससी आज यानी दिनांक 24 मई 2026 को राज्य के अलग-अलग निर्धारित केंद्रों पर यूपीएससी प्रांरभिक परीक्षा का आयोजन कर रहा है। परीक्षा में शाामिल होने वाले उम्मीदवार टाइम और शिफ्ट से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नीचे टेबल देख सकते हैं।
| शिफ्ट | पेपर | परीक्षा का समय | गेट बंद होने का समय |
| सुबह की शिफ्ट | पेपर 1: सामान्य हिंदी | सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक | सुबह 09:30 बजे |
| दोपहर की शिफ्ट | पेपर 2: जनरल स्टडी, सिविक्स, इतिहास, भूगोल, गणित और मेंटल एबिलिटी | दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक | दोपहर 02:00 बजे |
Bihar Police SI Mains Exam Analysis 2026 पेपर 1 डिफिकल्ट लेवल
बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा पहली शिफ्ट का पेपर-1 सामान्य हिंदी सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। शुरुआती रिएक्शन से पता चलता है कि पेपर 1 का ओवरऑल लेवल आसान से मध्यम रहा। प्रश्न इस तरह से तैयार किए गए थे कि बुनियादी हिंदी व्याकरण की समझ रखने वाला कोई भी उम्मीदवार इसे आसानी से पास कर सके। पेपर-1 का विषय-वार विश्लेषण यहां प्रदान किया गया है।
| विषय | कठिनाई स्तर |
| मुहावरे और लोकोक्तियां | आसान |
| संधि और समास | मध्यम |
| विलोम शब्द और पर्यायवाची | आसान |
| वाक्य और वर्तनी शुद्धि | आसान से मध्यम |
| तद्भव और तत्सम शब्द | मध्यम |
| अनेक शब्दों के लिए एक शब्द | आसान |
| अपठित गद्यांश | बहुत आसान |
| कारक, लिंग, वचन और काल | आसान से मध्यम |
Bihar Police SI Mains Exam Analysis 2026 पेपर 2 डिफिकल्ट लेवल
बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा दूसरी शिफ्ट का पेपर-2 पेपर जनरल स्टडी, सिविक्स, इतिहास, भूगोल, गणित और मेंटल एबिलिटी सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। शुरुआती रिएक्शन से पता चलता है कि पेपर 2 का ओवरऑल लेवल मध्यम से कठिन रहा।
| विषय | कठिनाई स्तर |
| इतिहास और संस्कृति | मध्यम |
| भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था | आसान से मध्यम |
| भूगोल | मध्यम |
| सामान्य विज्ञान | मध्यम से कठिन |
| बिहार सामान्य ज्ञान | मध्यम |
| गणित और रीजनिंग | मध्यम लेकिन गणनात्मक |
| करंट अफेयर्स | मध्यम |
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.