BPSC Judicial Services Answer Key 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 32वीं बिहार न्यायिक सेवा (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा की (प्रारंभिक परीक्षा) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। वे सभी उम्मीदवार जो 04 जून, 2023 को आयोजित 32वीं न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट–bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध बीपीएससी 32 वीं न्यायपालिका उत्तर कुंजी 2023 की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
बीपीएससी ने 04 जून, 2023 को राज्य भर में 32वीं बिहार न्यायिक सेवा (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की थी। अब आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सामान्य अध्ययन और कानून पदों के लिए सभी चार टेस्ट श्रृंखलाओं की उत्तर कुंजी की पीडीएफ अपलोड कर दी है।उम्मीदवार नीचे दी लिंक से सामान्य अध्ययन और कानून सहित विषयों की अनंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC 32nd Judiciary Answer key 2023 link
| यहां क्लिक करें | |
| यहां क्लिक करें |
BPSC Judicial Services Answer Key 2023 पर आपत्ति कैसे उठाएं?
उम्मीदवार जो उत्तर कुंजी से खुश नही है वे अपनी आपत्तियां 22 जुलाई, 2023 तक आपत्तियां उठा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
BPSC 32nd Bihar Judicial Services Prelims Answer Key 2023 PDF कैसे डाउनलोड करें?
- BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bspc.bih.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिख रहे, 'Provisional Answer Key for General Studies and Law - Booklet A, B, C, and D.' लिंक पर क्लिक करें।
- बीपीएससी 32 वीं न्यायपालिका उत्तर कुंजी 2023 पीडीएफ डाउनलोड करें।
- अंत में, बीपीएससी 32 वीं न्यायपालिका उत्तर कुंजी 2023 का एक प्रिंट लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation