BSEB Bihar Board 10th Scrutiny/ Compartment Form: यहां देखें रीचेकिंग और सप्लीमेंट्री फॉर्म की पूरी जानकारी

Last Updated: Mar 29, 2026, 14:08 IST

बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट आज 29 मार्च 2026 को 1:15 बजे जारी कर दिया है। छात्र स्कूटनी और कंपार्टमेंट से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए छात्र नीचे देखें।

BSEB Bihar Board 10th Scrutiny/ Compartment Form
BSEB Bihar Board 10th Scrutiny/ Compartment Form

बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी होने के बाद कई छात्र अपने अंकों से खुश नहीं होते, तो वहीं कुछ छात्र एक या दो सब्जेक्ट में सफल नहीं हो पाते। घबराने की जरूरत नहीं है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ऐसे छात्रों को Scrutiny (रीचेकिंग) और Compartment (सप्लीमेंट्री) एग्जाम के जरिए अपने मार्क्स को सुधारने और साल बचाने का सुनहरा मौका देता है।

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने आज, 29 मार्च 2026 को 1:15 बजे बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 ऑफिशियल तौर पर घोषित कर दिया है। मैट्रिक एग्जाम में शामिल हुए छात्र अब अपना रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

BSEB मैट्रिक स्कूटनी और कंपार्टमेंट 2026: एक नजर में

अगर आपको लगता है कि आपकी कॉपी ठीक से चेक नहीं हुई है, तो आप स्कूटनी (Scrutiny) चुन सकते हैं। अगर आप एक या सब्जेक्ट में फेल हैं, तो कंपार्टमेंट एग्जाम आपके काम आएगी।

डिटेल्स 

स्कूटनी 

कंपार्टमेंट

उद्देश्य

कॉपी की दोबारा जांच (Re-checking)

फेल सब्जेक्ट में दोबारा एग्जाम देना

पात्रता 

सभी छात्र (जो अंक बढ़ाना चाहते हैं)

अधिकतम 2 सब्जेक्टों में फेल छात्र

आवेदन का माध्यम

ऑनलाइन (BSEB Official Website)

ऑनलाइन (स्कूल के माध्यम से)

अपेक्षित आवेदन डेट

अप्रैल 2026 का प्रथम सप्ताह

अप्रैल 2026 का द्वितीय सप्ताह

1. बिहार बोर्ड मैट्रिक स्कूटनी क्या है?

यदि आपको किसी विशेष सब्जेक्ट में उम्मीद से कम मार्क्स मिले हैं, तो आप स्कूटनी के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसमें बोर्ड आपकी आंसर-शीट की फिर से गणना (Retotalling) करेगा। साथ ही, देखेगा कि कोई प्रश्न बिना चेक किए तो नहीं रह गया।

स्कूटनी के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  1. ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. "Apply for Scrutiny (Annual Secondary Examination 2026)" लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल कोड और रोल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
  4. उन सब्जेक्ट्स का चयन करें जिनकी आप दोबारा जांच कराना चाहते हैं।
  5. हर सब्जेक्ट की निर्धारित फीस लगभग ₹120 है, जिसे ऑनलाइन जमा करें।
  6. फॉर्म सबमिट करें और रसीद डाउनलोड कर लें।

2. मैट्रिक कंपार्टमेंटल-सह-विशेष एग्जाम 2026

जो छात्र एक या दो सब्जेक्ट में फेल हो गए हैं, उनके लिए यह 'सेकंड चांस' है। इसे पास करने के बाद छात्र इसी साल आगे की पढ़ाई (11वीं) में एडमिशन ले सकते हैं।

जरूरी जानकारी:

  • विषय सीमा: आप अधिकतम दो मुख्य सब्जेक्ट के लिए कंपार्टमेंट एग्जाम दे सकते हैं।

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया: कंपार्टमेंट का फॉर्म छात्र खुद नहीं भरते, बल्कि उन्हें अपने स्कूल के प्रधानाध्यापक से संपर्क करना होता है। स्कूल अपनी लॉगिन आईडी से छात्रों का फॉर्म भरता है।

  • एडमिट कार्ड: कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए बोर्ड अलग से नया एडमिट कार्ड जारी करता है।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज 

फॉर्म भरते समय आपके पास निम्नलिखित चीजें होनी चाहिए:

  • मैट्रिक का एडमिट कार्ड (2026)
  • मार्कशीट की फोटोकॉपी (इंटरनेट वाली)
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 29, 2026, 14:08 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News