BSEH, HBSE Compartment Exam 2026: हरियाणा बोर्ड 12वीं की कम्पार्टमेंट एग्जाम 9 जुलाई को, 10वीं का शेड्यूल भी आउट; bseh.org.in से करें डाउनलोड

Last Updated: Jun 16, 2026, 18:01 IST

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने आज, 16 जून, 2026 को 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट और अतिरिक्त सब्जेक्ट एग्जाम का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। छात्र यहां नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEH, HBSE Compartment Exam 2026: हरियाणा बोर्ड 12वीं की कम्पार्टमेंट एग्जाम 9 जुलाई को, 10वीं का शेड्यूल भी आउट; bseh.org.in से करें डाउनलोड
BSEH, HBSE Compartment Exam 2026: हरियाणा बोर्ड 12वीं की कम्पार्टमेंट एग्जाम 9 जुलाई को, 10वीं का शेड्यूल भी आउट; bseh.org.in से करें डाउनलोड

HBSE 10th-12th Compartment Exam 2026: हरियाणा बोर्ड के उन छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है, जो किसी वजह से मुख्य एग्जाम में पास नहीं हो पाए थे। साथ ही, वह छात्र, जो अपने नंबरों में सुधार करना चाहते हैं। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH), ने 10वीं और 12वीं के कम्पार्टमेंट, एडिशनल सब्जेक्ट और मार्क्स सुधार करने के एग्जाम 2026 का पूरा शेड्यूल ऑफिशियल तौर पर जारी कर दिया है।

हरियाणा बोर्ड के अध्यक्ष और सचिव द्वारा जारी ऑफिशियल प्रेस कॉन्फ्रेंस के अनुसार, एग्जाम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। HBSE बोर्ड ने आज 16 जून, 2026 को 10वीं माध्यमिक और 12वीं वरिष्ठ माध्यमिक कंपार्टमेंट और अतिरिक्त सब्जेक्ट एग्जाम 2026 का पूरा शेड्यूल ऑफिशियल पोर्टल bseh.org.in पर PDF रूप में जारी कर दिया है। 10 से 18 जुलाई, 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, सभी एग्जाम एक साथ एक ही शाम की शिफ्ट में यानी दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए गए है।

HBSE Compartment Exam 2026 की सभी डिटेल्स यहां देखें

10वीं और 12वीं के सभी छात्र 10वीं और 12वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम से जुड़ी सभी मुख्य डिटेल्स जानने के लिए यहां नीचे दी गई टेबल को देखें। इस टेबल में छात्रों के लिए काफी मुख्य जानकारी शामिल है। 

इवेंट 

इंपोर्टेंट डिटेल्स 

बोर्ड का नाम

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH), भिवानी

कक्षाएं

10वीं और 12वीं 

एग्जाम का प्रकार

कम्पार्टमेंट / एडिशनल सब्जेक्ट / इंप्रूवमेंट एग्जाम

12वीं एग्जाम डेट्स 

9 जुलाई 2026 

10वीं एग्जाम डेट्स 

10 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक

एग्जाम का टाइम

दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (सिंगल शिफ्ट)

ऑफिशियल वेबसाइट

bseh.org.in

10वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम की PDF - यहां क्लिक करें 

12वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम की PDF - यहां क्लिक करें 

केवल एक ही शिफ्ट में होंगे सभी एग्जाम 

हरियाणा बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के कम्पार्टमेंट एग्जाम  ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, सभी एग्जाम एक ही शिफ्ट में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम सेंटर पर दोपहर 1:30 बजे तक हर हाल में पहुंच जाएं ताकि चेकिंग प्रक्रियाओं में देरी न हो।

HBSE कम्पार्टमेंट एग्जाम की डेटशीट 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

छात्र बिना किसी परेशानी के अपनी डेटशीट को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर आ रहे "Notifications / Recent News" सेक्शन पर नजर डालें।
  3. वहां आपको अपनी कक्षा के अनुसार "Date sheet for Secondary / Sr. Secondary Compartment Examination July-2026" का लिंक मिलेगा।
  4. उस लिंक पर क्लिक करते ही पूरा एग्जाम शेड्यूल स्क्रीन पर PDF फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  5. इसे अपने फोन या कंप्यूटर में डाउनलोड करें। 
  6. अपने संबंधित सब्जेक्ट की डेट्स को मार्क कर लें।

यहां भी पढ़े: CGSOS Time Table 2026: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल 10th और 12th एग्जाम डेट्स जारी, sos.cg.nic.in से जानें कब से शुरू होंगे एग्जाम

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 16, 2026, 18:01 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News