CGSOS Time Table 2026: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल 10th और 12th एग्जाम डेट्स जारी, sos.cg.nic.in से जानें कब से शुरू होंगे एग्जाम

Last Updated: Jun 16, 2026, 17:13 IST

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CGSOS) ने अगस्त-सितंबर 2026 सेशन के लिए 10वीं और 12वीं के थ्योरी एग्जाम का सब्जेक्ट-वाइज शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट sos.cg.nic.in पर जारी कर दिया गया है। यह एग्जाम 10 से 29 अगस्त के बीच आयोजित किए जा रहें है। एग्जाम डेट्स जानने के लिए PDF को यहां से डाउनलोड करें। 

CGSOS Time Table 2026: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल 10th और 12th एग्जाम डेट्स जारी, sos.cg.nic.in से जानें कब से शुरू होंगे एग्जाम
CGSOS Time Table 2026: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल 10th और 12th एग्जाम डेट्स जारी, sos.cg.nic.in से जानें कब से शुरू होंगे एग्जाम

CGSOS 10th-12th Date Sheet 2026: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CGSOS), रायपुर के छात्रों के लिए एक बड़ी अपडेट। बोर्ड ने अगस्त-सितंबर 2026 सेशन के लिए 10वीं (हाई स्कूल) और 12वीं (हायर सेकेंडरी) के मुख्य/अवसर एग्जाम का टाइम टेबल ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस सेशन के थ्योरी एग्जाम दोनों कक्षाओं के 10 अगस्त से 29 अगस्त 2026 के बीच आयोजित किए जाएंगे। 

इस सेशन के एग्जाम के लिए फॉर्म भरने वाले छात्रों के थ्योरी एग्जाम सुबह की एक ही शिफ्ट में आयोजित किए जा रहे है, जिसका समय सुबह 8:30 बजे से सुबह 11:45 बजे तक रहेगा। साथ ही, बोर्ड ने बताया कि कोई भी सरकारी या प्राइवेट छुट्टी होने पर भी एग्जाम को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। छात्र बोर्ड के ऑफिशियल पोर्टल sos.cg.nic.in पर जाकर पूरे टाइम-टेबल के PDF को डाउनलोड कर सकते हैं।

CGSOS Exam 2026: एक नजर में परीक्षा का मुख्य विवरण

परीक्षा की सही प्लानिंग के लिए नीचे दी गई तालिका में महत्वपूर्ण तिथियां और समय नोट कर लें:

इवेंट 

इंपोर्टेंट डिटेल्स 

बोर्ड का नाम

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CGSOS), रायपुर

एग्जाम सेशन 

अगस्त - सितंबर 2026

कक्षाएं

10वीं और 12वीं (हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी)

एग्जाम शुरू होने की डेट

10 अगस्त 2026 

10वीं एग्जाम खत्म होने की लास्ट डेट 

25 अगस्त 2026

12वीं एग्जाम खत्म होने की लास्ट डेट 

29 अगस्त 2026

एग्जाम टाइम 

सुबह 8:30 बजे से दोपहर 11:45 बजे तक

ऑफिशियल वेबसाइट

sos.cg.nic.in

छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल 10th और 12th एग्जाम टाइम टेबल का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

एग्जाम हॉल का टाइम मैनेजमेंट 

CGSOS ने स्पष्ट किया है कि एग्जाम केवल एक ही शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे। छात्रों को  एग्जाम हॉल के भीतर का टाइम टेबल जानना आवश्यक है:

  • सुबह 8:30 बजे: छात्रों को एग्जाम हॉल के अंदर अपनी अलॉटेट सीट पर बैठ जाना जरूरी  है।
  • सुबह 8:35 बजे: छात्रों को आंसर-शीट मिल जाएंगी।
  • सुबह 8:40 बजे: छात्रों को प्रश्न पत्र दिए जाएंगे, ताकि वे उसे ध्यान से पढ़ सकें।
  • सुबह 8:45 से 11:45 बजे: छात्रों को आंसर लिखने के लिए पूरे 3 घंटे का समय मिलेगा।

CGSOS 10वीं और 12वीं का सब्जेक्ट-वाइड टाइम टेबल 

CGSOS 10वीं और 12वीं के सब्जेक्ट-वाइज एग्जाम डेट्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। साथ ही, आप वेबसाइट पर जाकर भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

एग्जाम की डेट्स 

12वीं 

10वीं 

10 अगस्त 2026

हिंदी (301)

उर्दू (206)

11 अगस्त 2026

अकाउंटेंसी (320)

हिंदी (201)

13 अगस्त 2026

गृह विज्ञान / होम साइंस (321)

बिजनेस स्टडीज (215)

17 अगस्त 2026

भौतिकी / फिजिक्स (312)

अर्थशास्त्र / इकोनॉमिक्स (214)

18 अगस्त 2026

बिजनेस स्टडीज (319)

विज्ञान / साइंस (212)

20 अगस्त 2026

गणित / मैथमेटिक्स (311)

सामाजिक विज्ञान (213)

22 अगस्त 2026

जीव विज्ञान / बायोलॉजी (314)

गणित / मैथमेटिक्स (211)

24 अगस्त 2026

रसायन विज्ञान / केमिस्ट्री (313)

अंग्रेजी / इंग्लिश (202)

25 अगस्त 2026

भूगोल / ज्योग्राफी (316)

संस्कृत (209)

27 अगस्त 2026

अंग्रेजी / इंग्लिश (302)

—

29 अगस्त 2026

इतिहास / हिस्ट्री (315)

—

प्रैक्टिकल एग्जाम की जरूरी जानकारी

CGSOS 10वीं और 12वीं के थ्योरी एग्जाम के साथ-साथ प्रैक्टिकल एग्जाम भी 29 अगस्त 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही, प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट्स और टाइम जानने के लिए छात्रों को एग्जाम सेंटर पर संपर्क करना होगा। 

यहां भी पढ़े: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026: MPBSE क्लास 10th का रिजल्ट जारी, यहां से पाएं Direct Link

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 16, 2026, 17:13 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News