एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026: MPBSE क्लास 10th का रिजल्ट जारी, यहां से पाएं Direct Link

Last Updated: Jun 16, 2026, 16:54 IST

MPBSE 10वीं दूसरे एग्जाम रिजल्ट 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने आज, 16 जून 2026 को शाम 4 बजे 10वीं हाई स्कूल सर्टिफिकेट (HSC) दूसरे एग्जाम के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। छात्र रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in और एग्जाम पोर्टल mpbse.nic.in पर मार्कशीट को डाउनलोड कर पाएंगे। 

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026: MPBSE क्लास 10th का रिजल्ट जारी, यहां से पाएं Direct Link
एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026: MPBSE क्लास 10th का रिजल्ट जारी, यहां से पाएं Direct Link

MP Board 10th Second Exam Result 2026: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश (MPBSE) आज शाम 4 बजे MP बोर्ड हाईस्कूल यानी 10वीं के दूसरे एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है, जिन छात्रों ने इन एग्जाम में भाग लिया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाकर रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते है।  इस बार मध्य प्रदेश बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया को बेहद तेज करते हुए नतीजों को समय पर घोषित कर दिया है, जिससे छात्र आगामी कक्षाओं में समय पर प्रवेश ले सकें।

MP बोर्ड 10वीं के दूसरे एग्जाम में पास होने वाले सभी छात्र 11वीं में अब बिना किसी रूकावट के जा पाएंगे। छात्र अपनी ओरिजिनल मार्कशीट स्कूलों से प्राप्त कर पाएंगे। 

MP Board 10th Result 2026 Link 

एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट लिंक mpbse.mponline.gov.in पर आज यानी 16 जून 2026 को लाइव कर दिया गया है। छात्र नीचे से पाएं डायरेक्ट लिंक।  

MP Board 10th Second Exam Result 2026 Link - यहां क्लिक करें 

MPBSE 10th Result 2026: मुख्य डेट्स और डिटेल्स 

छात्र MPBSE 10th Result 2026 से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

डिटेल्स 

इंपोर्टेंट जानकारी 

बोर्ड का नाम

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE)

एग्जाम का नाम

एमपी बोर्ड 10वीं (HSC) मुख्य एग्जाम 2026

एग्जाम की डेट्स 

13 फरवरी से 6 मार्च 2026

मुख्य एग्जाम रिजल्च डेट 

16 अप्रैल 2026

आधिकारिक वेबसाइट्स

mpresults.nic.in , mpbse.nic.in

लॉगिन क्रेडेंशियल

रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर 

एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें? 

इंटरनेट पर किसी भी फर्जी लिंक के झांसे में आने के बजाय, आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके ऑफिशियल वेबसाइट से डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. ऑफिशियल पोर्टल mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर आपको "MPBSE - HSC (Class 10th) Main Examination Results 2026" का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन विंडो में 9 नंबर का रोल नंबर और 8 नंबर का एप्लीकेशन नंबर फिल करें। 
  4. सभी जानकारियां सही-सही भरने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसमें अपने विषयों के नंबर जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रख लें।

बिना इंटरनेट के SMS और मोबाइल ऐप से भी देखें रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक आ जाता है, इस ट्रैफिक से बचने के लिए छात्र SMS और मोबाइल ऐप के माध्यम से रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।

SMS के जरिए:

अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं और टाइप करें: MPBSE10 (स्पेस) अपना रोल नंबर। अब इस मैसेज को 56263 पर भेज दें। आपका रिजल्ट तुरंत आपके इनबॉक्स में टेक्स्ट मैसेज के रूप में आ जाएगा।

मोबाइल ऐप के जरिए:

गूगल प्ले स्टोर से "MPBSE Mobile App" डाउनलोड करके भी 'Know Your Result' सेक्शन में अपनी डिटेल्स डालकर स्कोरकार्ड देखा जा सकता है।

यहां भी पढ़े: NEET UG Re-Exam से पहले भारत में 22 जून तक Telegram रहेगा बैन, जानें क्या है पूरी खबर

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 16, 2026, 16:36 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News