NEET UG Re-Exam से पहले भारत में 22 जून तक Telegram रहेगा बैन, जानें क्या है पूरी खबर

Last Updated: Jun 16, 2026, 14:00 IST

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने बताया कि कई टेलीग्राम ग्रुप्स पर NEET एग्जाम से जुड़े क्वश्न पेपर और फर्जी जानकारी को फैला रहे थे, जिसके कारण भारत सरकार ने टेलीग्राम ऐप को 22 जून 2026 तक Temporary Ban कर दिया गया है। यहां से जानें सभी डिटेल्स।

NEET UG Re-Exam से पहले भारत में 22 जून तक Telegram रहेगा बैन, जानें क्या है पूरी खबर
NEET UG Re-Exam से पहले भारत में 22 जून तक Telegram रहेगा बैन, जानें क्या है पूरी खबर

NEET UG 2026 के दोबारा होने वाले एग्जाम से ठीक पहले भारत सरकार ने एक बेहद कड़ा और चौंकाने वाला कदम उठाया है। पेपर लीक, धोखाधड़ी और फर्जी अफवाहों को रोकने के लिए पूरे भारत में टेलीग्राम (Telegram) ऐप को Temporary Ban कर दिया गया है।

हाल ही में टेलीग्राम पर Temporary Ban 22 जून 2026 तक लागू रहेगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की सिफारिश पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने IT Act की धारा 69A के तहत यह फैसला लिया है, ताकि 21 जून को होने वाले NEET Re-Exam को पूरी तरह से सुरक्षित, धोखाधड़ी और गलत सूचनाओं के प्रसार को रोक सकें। 

प्लेटफॉर्म X पर एक नई पोस्ट में, NTA ने भारत में टेलीग्राम प्लेटफॉर्म के संबंध में आज जारी किए गए नए निर्देशों को बताया है। NTA की सिफारिशों पर जारी किए गए ये निर्देश समयबद्ध और परिबद्ध हैं।

टेलीग्राम बैन और NEET Re-Exam: जरूरी डेट्स और टाइमलाइन

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा दोबारा आयोजित किए जा रहे एग्जाम की शुचिता बनाए रखने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम से जुड़ी जरूरी डेट्स और टाइमलाइन नीचे टेबल में दी गई है। कई बार छात्र बड़े-बड़े पैराग्राफ से समझ नहीं पाते इसी कारण हमने आपके लिए टेब में सभी जानकारी को अच्छे से बताया है। 

इवेंट 

इंपोर्टेंट डेट्स 

टेलीग्राम एक्सेस पर अस्थायी प्रतिबंध

16 जून से 22 जून 2026 तक

NEET UG 2026 Re-Exam की डेट

21 जून 2026

मैसेज एडिटिंग फीचर पर रोक

30 जून 2026 तक

प्रतिबंध का कानूनी आधार

आईटी एक्ट, 2000 की धारा 69A

टेलीग्राम को क्यों किया गया बैन? 

NTA और देश की सुरक्षा एजेंसियों ने जांच में पाया कि टेलीग्राम पर कई प्रकार की चीटिंग रैकेट्स और माफिया काफी ज्यादा एक्टिव हैं, जो सीधे तौर पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। टेलीग्राम पर बैन लगाने के मुख्य कारण यह हैं की : 

  • फर्जी पेपर लीक का खेल: 

टेलीग्राम पर "PAPER LEAKED NEET", "Re-NEET 2026" और "Private Mafia" जैसे नामों से फर्जी ग्रुप और चैनल्स चलाए जा रहे थे। ये ग्रुप्स मासूम छात्रों और पेरेंट्स से असली पेपर देने के नाम पर हजारों-लाखों रुपये ऐंठ रहे थे।

  • मैसेज एडिटिंग का खतरनाक फीचर बंद: 

टेलीग्राम का एक खास फीचर है कि आप पहले भेजे गए मैसेज को कभी भी एडिट कर सकते हैं और उसका पुराना टाइमस्टैम्प वैसा ही रहता है। इसी फीचर के कारण छात्र इस जाल में फस जाते थे। वह लोग एग्जाम खत्म होने के बाद पुराने मैसेज को बदलकर उसमें असली क्वश्न पेपर डाल देते थे, जिसके कारण पेपर लीक जैसी अफवाएं फैल जाती है। 

  • सुरक्षा और गोपनीयता:

टेलीग्राम के कड़े एन्क्रिप्शन के कारण इन साइबर अपराधियों की पहचान करना और उन्हें तुरंत पकड़ना मुश्किल हो रहा था, इसलिए एग्जाम के तुरंत बाद तक ऐप को ही रोकने का फैसला लिया गया है।

मैसेजो को एडिट करने पर भी बड़ी कार्रवाई

सरकार ने सिर्फ ऐप का एक्सेस ही नहीं रोका है, बल्कि टेलीग्राम को यह सख्त निर्देश भी दिए गए है, कि 30 जून 2026 तक भारत में 'Message-Editing' फीचर को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया जाए, ताकि किसी भी तरह की अफवाहें न फेले। ऐसा करने से सीधा फायदा यह होगा कि कोई भी शरारती तत्व एग्जाम के बाद पुराने मैसेजों को बदल नहीं पाएगा। 

NTA ने NEET UG RE-EXAM 2026 के खिलाफ रिपोर्ट करने के लिए लॉन्च किया Portal 

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नीट (UG)-2026 एग्जाम से संबंधित धोखाधड़ी की रिपोर्ट को दर्ज करने के लिए एक स्पेशल पोर्टल लॉन्च किया है। यह पोर्टल innovateindia.mygov.in/neet-ug-2026 है, जहां छात्र या पेरेंट्स सभी गलत खबरों की रिपोर्ट करवा सकते हैं। 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 16, 2026, 14:00 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News