NEET UG Admit Card: डिजिलॉकर और उमंग ऐप से ऐसे करें फटाफट डाउनलोड

Last Updated: Jun 16, 2026, 13:09 IST

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी NTA की ओर से NEET UG 2026 Admit Card सभी जगह जारी कर दिया गया है। छात्र इसे  एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in के साथ-साथ डिजीलॉकर और उमंग एप से भी डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, सभी जगह से डाउनलोड करने के लिए यहां से जानें आसान स्टेप्स।

NEET UG Admit Card: डिजिलॉकर और उमंग ऐप से ऐसे करें फटाफट डाउनलोड
NEET UG Admit Card: डिजिलॉकर और उमंग ऐप से ऐसे करें फटाफट डाउनलोड

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) देश के सबसे बड़े और इंपोर्टेंट एग्जामों में से एक होता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जब भी नीट का एडमिट कार्ड जारी किया जाता है, तो एक साथ लाखों छात्रों के कारण ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in क्रैश हो जाती है। साथ ही, वेबसाइट स्लो हो जाती है, जिससे सर्वर में दिक्क्त आने लगती है। 

लेकिन, इस साल भारत सरकार ने छात्रों के लिए दो बेहतरीन और बेहद सुरक्षित ऑप्शन दिए हैं जैसे डिजीलॉकर और उमंग एप, इन दोनों प्लेटफॉर्म्स के जरिए आप बिना किसी तकनीकी रुकावट के एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर पाएंगे। 

NEET UG के एडमिट कार्ड को ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ आइए जानते हैं डिजीलॉकर और उमंग एप, इन दोनों का उपयोग करके कैसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

डाउनलोड करने के स्टेप्स:

1. NTA की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए: 

1. NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

2. वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Activity के सेक्शन पर क्लिक करें।

3. फिर, Admit Card for NEET (UG) - 2026 Re-Examination के लिंक पर क्लिक करें।

4. छात्र लॉगिन डिटेल जैसे रोल नंबर को फिल करें।

5. लॉगिन डिटेल फिल करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

2. डिजिलॉकर ऐप के जरिए कैसे करें डाउनलोड?  

छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के साथ NEET UG 2026 ADMIT CARD को डिजिलॉकर ऐप के जरिए भी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां से जानें आसान स्टेप्स : 

1. अपने फोन में डिजिलॉकर ऐप खोलें या कंप्यूटर पर digilocker.gov.in विजिट करें।

2. अपने आधार-लिंक्ड मोबाइल नंबर या यूजरनेम और सिक्योरिटी पिन की मदद से लॉगिन करें।

3. होमपेज पर दिख रहे ‘Search Documents’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।

4. फिर, सर्च बार में ‘National Testing Agency’ या ‘NEET’ टाइप करें।

5. अब लिस्ट में से "NEET UG Admit Card" को चुनें।

6. फिर, अपना नीट एप्लीकेशन नंबर और एग्जाम साल को फिल करें।

7. 'Get Document' पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। 

8. इसे PDF फॉर्मेट में सेव कर लें।

3: उमंग ऐप के जरिए कैसे करें डाउनलोड?

छात्र ऑफिशियल वेबसाइट और डिजिलॉकर ऐप के साथ NEET UG 2026 ADMIT CARD को उमंग ऐप के जरिए भी डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप भी भारत सरकार का एक ऑफिशियल ऑल-इन-वन ऐप है, जिसके जरिए कई सरकारी सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए यहां से जानें आसान स्टेप्स : 

1. फोन में ऐप डाउनलोड करें।

2. ऐप खोलकर अपने मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्टर करें और अपना MPIN सेट करके लॉगिन करें।

3. ऐप के सर्च बार में जाकर "NTA" टाइप करें।

4. NEET UG की सेवाओं के तहत "NEET UG" ऑप्शन पर टैप करें।

5. अपना नीट एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि को फिल करें।

6. सबमिट बटन दबाते ही आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर लोड हो जाएगा।

7. इसे अपने फोन में डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

NTA ने NEET UG एग्जाम में क्यों बढ़ाया टाइम?  

NTA ने एग्जाम की औपचारिकताओं जैसे अटेंडेंस शीट पर साइन और अन्य चेकिंग प्रक्रियाओं को बिना किसी हड़बड़ी के पूरा करने के लिए परीक्षा के समय में 15 मिनट की बढ़ोतरी की है। अब छात्रों को पेपर हल करने और औपचारिकताएं पूरी करने के लिए पूरा समय मिलेगा।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 16, 2026, 13:09 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News