BSF Tradesman Recruitment 2025: बीएसएफ 3588 पदों पर ट्रेड्समैन के लिए भर्ती, आवेदन करने की प्रक्रिया जानें
BSF Tradesman Recruitment 2025: BSF ट्रेड्समैन भर्ती 2025 की ओर से विभिन्न ट्रेडों में पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए कुल 3588 रिक्तियों के साथ नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 26 जुलाई, 2025 से करें आवेदन।
BSF Tradesman Recruitment 2025: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने विभिन्न ट्रेडों में पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए कुल 3588 रिक्तियों के साथ नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 26 जुलाई 2025 से 25 अगस्त 2025 तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
इसमें 10वीं पास योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का सिलेक्शन फिजिकल टेस्ट, रिटन एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। जिसके बाद सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए हाजिर होना होगा। संबंधित भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट bsf.gov.in देखने की सलाह दी जाती है।
BSF Tradesman Recruitment 2025: नोटिफिकेशन
विभिन्न ट्रेडों में पुरुष और महिला उम्मीदवारों के कुल 3588 पदों को भरा जाना है। जिसके लिए सीमा सुरक्षा बल की ओर से अब डिटेल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार शॉर्ट नोटिस चेक कर सकते हैं:
| BSF ट्रेड्समैन भर्ती 2025 |
BSF Tradesman Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण
BSF ट्रेड्समैन भर्ती 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू होगी। जिसके लिए उम्मीदवार 24 अगस्त 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। नीचे टेबल के माध्यम से देखें BSF ट्रेड्समैन भर्ती से जुड़े महत्वपूर्ण विवरण:
| संगठन | सीमा सुरक्षा बल (BSF) |
| पोस्ट का नाम | ट्रेड्समैन |
| पदों की संख्या | 3588 |
| आवेदन करने की तिथि | 26 जुलाई से 24 अगस्त 2025 |
| आयु सीमा | 18 से 25 साल |
| लिंक | महिला एवं पुरुष |
| सिलेक्शन प्रोसिस |
|
| ऑफिशियल वेबसाइट | bsf.gov.in |
BSF Tradesman Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
नीचे टेबल के माध्यम से उम्मीदवार BSF ट्रेड्समैन भर्ती 2025 के लिए पोस्ट, लिंग और योग्यता की जांच कर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
| पोस्ट नाम | लिंग | कुल पोस्ट | योग्यता | |||
| कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) | पुरुष | 3406 | अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (मैट्रिकुलेशन) या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। | |||
| महिला | 182 | |||||
| कुल पोस्ट | 3588 | |||||
BSF ट्रेड्समैन भर्ती 2025 के लिए शारीरिक मानदंड
नीचे टेबल के जरिए उम्मीदवार शारीरिक मानदंडों की जांच कर अपनी आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
| प्रकार | पुरुष | महिला |
| ऊंचाई (Height) | 165 सेमी | 155 सेमी |
| छाती (Chest) | 70-80 | - |
| दौड़ (Running) | 5 किलोमीटर 24 मिनट में। | 8.30 मिनट में 1.6 किलोमीटर |
UPSC EPFO Recruitment 2025: यूपीएससी ने प्रवर्तन अधिकारी सहित कई पदों पर निकाली भर्ती
BSF ट्रेड्समैन भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 जुलाई 2025 से शुरू होगी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3588 पदों को भरा जाएगा। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए स्टेप के जरिए अपनी आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bsf.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, बीएसएफ ट्रेड्समैन भर्ती 2025 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 अब मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
स्टेप 4 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 5 फॉर्म सब्मिट कर उसका प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
आयु सीमा - BSF ट्रेड्समैन भर्ती 2025 उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष तय की गई है। अधिक पूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवारों को बीएसएफ ट्रेड्समैन भर्ती अधिसूचना 2025 पढ़ने की सलाह दी जाती है।
आवेदन शुल्क - सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (सीएल) को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये जमा कराने होंगे। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क तय की गया है। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग/ई-चालान के माध्यम से और ऑफलाइन भी कर सकते हैं।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.