This is an archived article last updated on Jul 29, 2025. The information may be outdated.

UPSC EPFO Recruitment 2025: यूपीएससी ने प्रवर्तन अधिकारी, लेखा अधिकारी सहित कई पदों के लिए शॉर्ट नोटिस किया जारी

Last Updated: Jul 29, 2025, 17:54 IST

UPSC EPFO Recruitment 2025: यूपीएससी ने प्रवर्तन अधिकारी (EO), लेखा अधिकारी (AO) और सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसके तहत कुल 230 पदों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। 29 जुलाई, 2025 से शुरू होंगे आवेदन।

UPSC EPFO Recruitment 2025
UPSC EPFO Recruitment 2025

UPSC EPFO Recruitment 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने प्रवर्तन अधिकारी (EO), लेखा अधिकारी (AO), और सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC) की भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 230 रिक्तियां भरी जानी हैं, जिनमें से 156 प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी के लिए और 74 सहायक भविष्य निधि अधिकारी के लिए हैं।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाकर 18 अगस्त, 2025 तक या उससे पहले इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।भर्ती से जुड़ी आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता आगे लेख में जानें।

UPSC EPFO Recruitment 2025: नोटिफिकेशन

यूपीएससी EPFO भर्ती 2025 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन देख सकते हैं:

यूपीएससी EPFO भर्ती 2025 

नोटिफिकेशन 

UPSC EPFO Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण

UPSC EPFO ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 29 जुलाई 2025 से 18 अगस्त 2025 तक शुरू होगी। नीचे टेबल के माध्यम से उम्मीदवार महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं:

संगठन 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)

पोस्ट का नाम 

  • प्रवर्तन अधिकारी (EO)

  • लेखा अधिकारी (AO)

  • सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC) 

पदों की संख्या 

230

ऑनलाइन आवेदन 

29 जुलाई से 18 अगस्त 2025

चयन प्रक्रिया 

  • रिटन एग्जाम

  • इंटरव्यू

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

  • मेडिकल टेस्ट

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsc.gov.in.

UPSC EPFO Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता

नीचे टेबल के माध्यम से उम्मीदवार संबंधित भर्ती के लिए निकाले गए पदों से जुड़ी शैक्षणिक योग्यताओं की जांच कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

पोस्ट का नाम 

शैक्षणिक योग्यता

प्रवर्तन अधिकारी (EO)/ लेखा अधिकारी (AO) रिक्ति 2025

सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC)

भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/बोर्ड/संस्थान से स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता।

अधिक जानकारी के लिए कृपया UPSC EPFO भर्ती परीक्षा अधिसूचना 2025 पढ़ें।

आयु सीमा -  UPSC EPFO भर्ती 2025 ईओ/एओ पदों के लिए निकाली गई भर्ती के लिए आयु सीमा 30 वर्ष और एपीएफसी पदों के लिए आयु सीमा 35 वर्ष तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है। 

आवेदन शुल्क - जारी शॉर्ट नोटिस के अनुसार सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए निशुल्क तय किया गया है।

RSSB Aayush Officer Recruitment 2025: राजस्थान में आयुष ऑफिसर के 1535 पदों पर भर्ती

यूपीएससी ईपीएफओ भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं?

प्रवर्तन अधिकारी (EO), लेखा अधिकारी (AO) और सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC) की भर्ती के लिए निकाले गए पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए पूरी कर सकते हैं:

स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in. पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उस पर क्लिक करें।

स्टेप 3 मांगी गई अपनी डिटेल्स फॉर्म में डालें।

स्टेप 4 अब अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी सर्टिफिकेट अपलोड करें।

स्टेप 5 अब एप्लीकेशन फीस भरकर फॉर्म सब्मिट करें।

स्टेप 6 प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

उम्मीदवारों द्वारा पूछे गए सवाल (FAQs)

प्रश्न- यूपीएससी EPFO ऑनलाइन फॉर्म 2025 शुरू होने की तिथि क्या है?

उत्तर -29 जुलाई 2025

प्रश्न- यूपीएससी EPFO ऑनलाइन फॉर्म 2025 की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर -18 अगस्त 2025

प्रश्न- यूपीएससी EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

उत्तर -upsc.gov.in





 


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jul 23, 2025, 13:04 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News