BSNL Senior Executive Trainee Recruitment 2026: बीएसएनएल सीनियर एक्ज्यूटिव ट्रेनी की पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस लिंक से करें Apply
BSNL Senior Executive Trainee Recruitment 2026: बीएसएनएल ने सीनियर एक्ज्यूटिव ट्रेनी की पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। पद के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीएसएनएल की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 मार्च 2026 है।
BSNL Senior Executive Trainee Recruitment 2026: भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bsnl.co.in पर सीनियर एक्ज्यूटिव ट्रेनी की पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 120 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को 07 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करने की सलाह दी जाती है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
उम्मीदवारों को बीएसएनएल सीनियर एक्ज्यूटिव ट्रेनी के पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन 2026 ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है। इन पदों के सलेक्शन में लिखित परीक्षा और दस्तावेज की सत्यापन शामिल है।
BSNL Senior Executive Trainee Recruitment 2026 - हाउलाइट्स
अब आप BSNL senior executive trainee recruitment 2026 के आवेदन से संबंधित सभी प्रमुख जानकारी जैसे पदों का नाम, संख्या और महत्वपूर्ण तिथियां सहित अन्य महत्वपूर्ण चीजें नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) |
| पद का नाम | सीनियर एक्ज्यूटिव ट्रेनी |
| रिक्त पदों की संख्या | 120 (टेलीकॉम - 95 और फाइनेंस 25) |
| स्ट्रीम | टेलीकॉम और फाइनेंस |
| आवेदन करने की तिथि | 05 फरवरी 2026 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 08 मार्च 2026 |
| बीएसएनएल सीनियर एक्ज्यूटिव ट्रेनी की पदों की भर्ती नोटिफिकेशन 2026 | |
| ऑफिशियल वेबसाइट | bsnl.co.in |
BSNL Senior Executive Trainee Notification 2026 ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक
बीएसएनएल ने सीनियर एक्ज्यूटिव ट्रेनी की पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।
| बीएसएनएल सीनियर एक्ज्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2026 आवेदन लिंक |
BSNL Senior Executive Trainee Recruitment 2026 Eligibility Criteria
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। टेलीकॉम स्ट्रीम के लिए उम्मीदवारों के पास बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (BE) / बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) या इसके समकक्ष इंजीनियरिंग डिग्री कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। फाइनेंस स्ट्रीम के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) या कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। इसके लिए आप ऊपर टेबल में सीनियर एक्ज्यूटिव ट्रेनी भर्ती से संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन 2026 देख सकते हैं।
BSNL Senior Executive Trainee Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
बीएसएनएल सीनियर एक्ज्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले बीएसएनएल की ऑफिशियल वेबसाइट bsnl.co.in पर जाएं।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में बेसिक और एजुकेशन डिटेल्स भरें।
-
एजुकेशन डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
सभी जानकारी को अच्छे से चेक कर लें। सबमिट पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन फीस भरेंं। आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास रख लें।
BSNL Senior Executive Trainee 2026 के लिए चयन प्रकिया
इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में कुल चार चरण शामिल होंगे। पहले चरण में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होगा। दूसरे चरण में CBT के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। तीसरे में दस्तावेजों का सत्यापन शामिल होगा। चौथे और आखिरी चरण में मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा।
आवेदन फीस - बीएसएनएल सीनियर एक्ज्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फीस अलग-अलग श्रेणियों के हिसाब से रखी गई है। सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों को 2,500/- रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, SC/ST/PwBD उम्मीदवारों को 1250/- रूपये ऑनलाइन आवेदन फीस देनी होगी।
ये भी पढ़ें: दरोगा की बेटी बनीं IAS, UPSC में 1 रैंक लाकर कायम की अनोखी मिसाल
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.