BSSC Inter Level Vacancy 2026: बिहार इंटर लेवल रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि

Last Updated: Jan 13, 2026, 14:11 IST

BSSC Inter Level Vacancy 2026: बीएसएससी की ओर से सेकंड इंटर लेवल भर्ती 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन और आवेदन शुल्क जमा करने की अवधि आज समाप्त होने जा रही है। आवेदन समय से पहले पूरा करने के लिए लेख में दिया विवरण देखें।

BSSC Inter Level Vacancy 2026: बिहार इंटर लेवल रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि
BSSC Inter Level Vacancy 2026: बिहार इंटर लेवल रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि

BSSC Inter Level Vacancy 2026: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की ओर से सेकंड इंटर लेवल भर्ती 2026 की प्रक्रिया आज समाप्त होने जा रही है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 24,492 पदों को भरा जाएगा। परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में पूरा किया जाएगा। इस भर्ती के लिए लगभग 30 लाख आवेदन आ चुके हैं। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन और फीस जमा आज यानि 13 जनवरी, 2026 तक पूरा कर सकते हैं। संबंधित भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा और स्किल टेस्ट से पूरा किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन शुल्क सहित विवरण के लिए उम्मीदवार आगे लेख में दिया विवरण देख सकते हैं।

BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2026: महत्वपूर्ण तिथियां 

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की ओर से सेकंड इंटर लेवल भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन से जुड़ा महत्वपूर्ण विवरण नीचे टेबल में देख सकते हैं:

ऑनलाइन आवेदन की तिथि 

15 अक्टूबर, 2025

ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि 

13 जनवरी, 2026

आवेदन शुल्क जमा की तिथि 

13 जनवरी, 2026

फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 

15 जनवरी, 2026

BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2026: आवेदन लिंक 

बीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार अपना ऑनलाइन आवेदन अंतिम समय से पहले पूरा कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हमने नीचे टेबल में डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया है:

बीएसएससी सेकंड इंटर लेवल आवेदन  2026 लिंक 

यहां क्लिक करें

BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

बीएसएससी की अंतिम तिथि से पहले उम्मीदवारों को आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है। आवेदन शुल्क सहित रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

स्टेप 2 होमपेज पर, BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 नए रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और पासवर्ड दर्ज करें लॉगिन पूरा करें। 

स्टेप 4 आवेदन तक पहुंचने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। 

स्टेप 5 अब अपनी पर्सनल डिटेल भरें और फॉर्म जमा करें। 

स्टेप 6 आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें। 

स्टेप 7 प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Haryana Police Constable Recruitment 2026



Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jan 13, 2026, 14:11 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News