Haryana Police Constable Recruitment 2026: 5,500 पदों के लिए 25 जनवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

Last Updated: Jan 22, 2026, 11:09 IST

Haryana Police Constable Recruitment 2026: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 25 जनवरी, 2026 तक जारी रहेगी। जिसमें 4,500 पद पुरुष कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के लिए, 600 पद महिला कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के लिए और 400 पद सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) में पुरुष कांस्टेबलों के लिए आरक्षित हैं।

Haryana Police Constable Apply Online 2026
Haryana Police Constable Apply Online 2026

Haryana Police Constable Registration 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से पुलिस कांस्टेबल के 5,500 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 जनवरी, 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि यानि 25 जनवरी, 2026 (11.59) बजे तक अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन का डायरेक्ट लिंक और सिंपल स्टेप उम्मीदवार आगे लेख में देख सकते हैं। 

Haryana Police Constable 2026 Apply: आवेदन लिंक 

एसएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 4,500 पद पुरुष कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के लिए, 600 पद महिला कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के लिए और 400 पद सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) में पुरुष कांस्टेबलों के लिए आरक्षित हैं। संबंधित भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी। रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध कराया गाय है। 

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल रजिस्ट्रेशन 2025 लिंक 

यहां क्लिक करें

Haryana Police Constable 2026: महत्वपूर्ण विवरण

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया केवल ऑनलाइन स्वीकार की जाएगी। इससे जुड़ा महत्वपूर्ण विवरण जैसे आवेदन की अंतिम तिथि और आयु सीमा सहित विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं:

भर्ती बोर्ड 

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC)

पद का नाम 

पुलिस कांस्टेबल 

विज्ञापन संख्या 

01/2026

पदों की संख्या 

5,500

नौकरी का स्थान 

हरियाणा

आवेदन की तरीका 

ऑनलाइन 

ऑफिशियल वेबसाइट 

hssc.gov.in

Haryana Police Form Date 2026: महत्वपूर्ण तिथियां 

विज्ञापन संख्या 01/2026 के लिए सीईटी (CET) उत्तीर्ण शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और उसके बाद शारीरिक स्क्रीनिंग परीक्षण (PST) के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। भर्ती से संबंधित जरूरी तिथियां निम्नलिखित हैं:

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 

1 जनवरी, 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 

11 जनवरी, 2026

आवेदन की अंतिम तिथि 

25 जनवरी, 2026 (11.59)

Haryana Police Constable 2026 Selection Process

इस भर्ती अभियान के तहत एनसीसी सर्टिफिकेट रखने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। उम्मीदवारों का चयन सीईटी क्वालीफाई, फिजिकल टेस्ट (PMT) और उसके बाद फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) के आधार पर पूरा किया जाएगा। जिससे जुड़ा विवरण नीचे टेबल में दिया गया है:

फिजिकल माप परीक्षण (PMT)

वर्ग 

ऊंचाई का माप

छाती का माप

जनरल (पुरुष)

170 सेमी

83-87 सेमी

आरक्षित (पुरुष)

168 सेमी

81-85 सेमी

जनरल (महिला)

158 सेमी

-

आरक्षित (महिला)

156 सेमी

-

फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST)

वर्ग 

दूरी

समय

पुरुष

2.5 किमी

12 मिनट

महिला

1 किमी

6 मिनट

पूर्व सैनिक 

1 किमी

5 मिनट

Haryana Police Constable Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

संबंधित भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप को फॉलो कर अंतिम तिथि यानी 25 जनवरी, 2026 तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, Haryana Police Constable Registration लिंक पर जाएं।

स्टेप 3 अपने सीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 4 लॉगिन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें। 

स्टेप 5 मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड कर फॉर्म सबमिट करें। 

स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jan 12, 2026, 13:51 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News