BTEUP Odd Semester Result 2025 Link: बीटीईयूपी ऑड सेमेस्टर, स्पेशल बैक पेपर रिजल्ट bteup.ac.in पर जारी, ये रहा Direct Link

Last Updated: Jan 16, 2026, 10:44 IST

BTEUP Odd Semester Result 2025 OUT: बीटीईयूपी रिजल्ट और स्पेशल बैक पेपर रिजल्ट 14 जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। छात्र bteup.ac.in पर जाकर अपना एनरोलमेंट नंबर और जन्मतिथि डालकर मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। बीटीईयूपी विषम सेमेस्टर रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में दिया गया है।

BTEUP Odd Semester Result 2025 OUT
BTEUP Odd Semester Result 2025 OUT

BTEUP Odd Semester Result 2025 OUT: प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (BTEUP) ने नवंबर–दिसंबर 2025 में हुई विषम सेमेस्टर और स्पेशल बैक पेपर परीक्षा का रिजल्ट 14 जनवरी 2026 को जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस में लिखा है, इस संबंध में 14 जनवरी 2026 को निदेशक, प्राविधिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश, कानपुर की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में परीक्षा परिणाम की समीक्षा के बाद अध्यक्ष, प्राविधिक शिक्षा परिषद / अपर मुख्य सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ ने रिजल्ट जारी करने की मंजूरी दी।

मंजूरी के बाद ODD सेमेस्टर और स्पेशल बैक पेपर परीक्षा का रिजल्ट 14 जनवरी 2026 को घोषित कर दिया गया। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट परिषद की आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर जाकर Result लिंक से देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए एनरोलमेंट नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी।

संस्थानों से कहा गया है कि वे छात्रों को इस बारे में जानकारी दें और नोटिस बोर्ड पर भी सूचना लगाएं।

परिषद ने यह भी बताया है कि अनुचित साधनों का उपयोग करने के आरोप में 55 छात्रों का रिजल्ट रोका गया है। इसके अलावा, 644 उत्तर पुस्तिकाओं में मोबाइल नंबर लिखे पाए गए हैं। ऐसे मामलों में परीक्षा समिति के निर्णय के अनुसार संबंधित विषय में छात्रों को शून्य अंक (Zero Marks) देकर रिजल्ट जारी किया गया है।

LIVE- राजस्थान 4th ग्रेड रिजल्ट 2026

Screenshot 2026-01-15 092851

Screenshot 2026-01-15 092904

BTEUP Result 2025 Download Link

प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (BTEUP) ने ODD सेमेस्टर और स्पेशल बैक पेपर परीक्षा 2025 का रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया है। अब BTEUP रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। छात्र bteup.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना एनरोलमेंट नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

 

BTEUP Odd Semester Result 2025 Link

यहां क्लिक करें

BTEUP रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

अभ्यर्थी नीचे दिए स्टेप्स की मदद से अपना बीटीईपी रिजल्ट देख और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट-bteup.ac.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर मौजूद “Result” टैब पर क्लिक करें।

  3. दिए गए विकल्पों में से “Odd Semester Result 2025” पर क्लिक करें।

  4. अब अपना एनरोलमेंट नंबर और जन्मतिथि भरकर लॉगिन करें।

  5. लॉगिन करते ही UP Polytechnic Result 2025 स्क्रीन पर दिख जाएगा।

  6. रिजल्ट चेक करें और आगे के लिए डाउनलोड कर लें।

www.bteup.ac.in result 2025: BTEUP मार्कशीट पर दी गई जानकारी

BTEUP रिजल्ट प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। छात्र अपने रिजल्ट में नीचे दी गई जानकारियां देख सकते हैं:

  • छात्र का नाम

  • पिता का नाम

  • कोर्स का नाम

  • सेमेस्टर का नाम

  • कॉलेज / संस्थान का नाम

  • रोल नंबर

  • विषयवार अंक

  • विषय कोड

  • अधिकतम अंक

  • पास या फेल की स्थिति

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jan 16, 2026, 10:44 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News