CBSE 2027 Tentative Exam Schedule: 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जल्द, cbse.gov.in से देखें Latest Updates!
CBSE 2027 Tentative Schedule: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जल्द ही 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी करने की उम्मीद की जा रही है। छात्र इससे जुड़ी लेटेस्ट डेट और अपडेट्स के लिए cbse.gov.in को देखें।
CBSE Class 10th, 12th Date Sheet 2027 PDF: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जल्द ही सेशन 2026-27 के लिए 10वीं (Secondary) और 12वीं (Senior Secondary) के फाइनल बोर्ड एग्जाम की डेटशीट का ऑफिशियल शेड्यूल (CBSE Board Exam Timetable 2027) वेबसाइट पर जारी करने वाला है। लाखों छात्रों को इन बोर्ड एग्जाम का काफी इंतेजार है। साथ ही, छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर इस PDF को आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।
सीबीएसई बोर्ड के एग्जाम आमतौर पर फरवरी के बीच से शुरू होकर मार्च और अप्रैल के अंत तक आयोजित की जाती हैं। बोर्ड द्वारा डेटशीट के साथ-साथ एग्जाम सेंटर के नियम, रिपोर्टिंग टाइम और प्रैक्टिकल एग्जाम से जुड़ी डिटेल्ड जानकारी भी जारी की जाएगी।
CBSE Board Exam 2027 का एक्सपेक्टेड शेड्यूल (CBSE Board Exam Date Sheet 2027 Release Date)
सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 से संबंधित सभी एक्सपेक्टेड डेट्स और महत्वपूर्ण डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र यहां से देख सकते हैं।
| इवेंट | डिटेल्स |
| एग्जाम आयोजक बोर्ड | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
| क्लासेस | 10वीं और 12वीं |
| एकेडमिक सेशन | 2026-27 |
| डेटशीट जारी होने की डेट | नवंबर / दिसंबर 2026 (एक्सपेक्टेड) |
| प्रैक्टिकल एग्जाम डेट | 01 जनवरी 2027 से शुरू |
| थ्योरी एग्जाम डेट | 15 फरवरी 2027 से (एक्सपेक्टेड) |
| एग्जाम मोड | पेन-पेपर आधारित ऑफलाइन एग्जाम |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
CBSE Exam Day Guidelines & Reporting Time: एग्जाम के दिन का टाइम और नियम
सीबीएसई बोर्ड एग्जाम के दौरान अनुशासन और पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए इस साल सख्त निर्देश लागू करेगा।
- एग्जाम शिफ्ट: बोर्ड के एग्जाम सुबह की शिफ्ट में 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाती हैं। CBSE 2027 में होने वाले एग्जाम की भी शिफ्ट कुछ इसी प्रकार की होगी।
- रिपोर्टिंग टाइम: छात्रों को एग्जाम सेंटर पर एग्जाम शुरू होने से कम से कम 45 से 60 मिनट पहले यानी सुबह 9:30 से 10:00 बजे के बीच पहुंचना जरूरी होता है। सुबह 10:00 बजे के बाद किसी भी छात्र को सेंटर में एंट्री नहीं दी जाती और न ही दी जाएगी।
- क्वश्न पेपर पढ़ने का समय: छात्रों को क्वश्न पेपर पढ़ने के लिए एग्जाम शुरू होने से पहले 15 मिनट का अतिरिक्त समय यानी सुबह 10:15 से 10:30 बजे तक का दिया जाता है।
CBSE Class 10th & 12th Date Sheet 2027 PDF कैसे डाउनलोड करें?
CBSE की ऑफिशियल घोषणा के बाद 10वीं और 12वीं के छात्र अपनी डेटशीट को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
1. CBSE 2027 Tentative Exam Schedule को डाउनलोड करने के लिए पोर्टल cbse.gov.in पर विजिट करें।
2. होमपेज पर उपलब्ध 'Main Website' के लिंक पर क्लिक करें।
3. फिर, होमपेज पर CBSE Class X/XII Date Sheet 2027 PDF के लिंक पर क्लिक करें।
4. क्लिक करते ही स्क्रीन पर 10वीं या 12वीं का सब्जेक्ट-वाइज टाइमटेबल (PDF Format) खुल जाएगा।
5. डेटशीट को डाउनलोड करके एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।
यहां भी पढ़े: Sage Utsav 2026: सेज uni में 5 दिनों का प्रतिभा, खेल, AI और मनोरंजन का महासंगम, जानें 33+ इवेंट्स डिटेल्स
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.