CBSE Board Result 2025 Digilocker App: डाउनलोड करें 10th, 12th डिजिटल मार्कशीट, Check स्टेप
CBSE Board Result 2025 की डिजिटल मार्कशीट DigiLocker ऐप पर आसानी से डाउनलोड की जा सकती है। इसके लिए छात्र ऐप इंस्टॉल करें, मोबाइल नंबर से लॉगिन करें और आधार या रोल नंबर से अकाउंट वेरीफाई करें। फिर ‘Central Board of Secondary Education’ सेक्शन में जाएं और Class 10/12 Marksheet सिलेक्ट कर डाउनलोड करें.
Check CBSE 10th Result 2025 Here
Check CBSE 12th Result 2025 Here
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं 2025 में शामिल हुए 42 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार ख़त्म होने ज रहा है. छात्र 10वीं और 12वीं का स्कोरकार्ड cbseresults.nic.in, cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट UMANG ऐप और DigiLocker पर भी रोल नंबर से उपलब्ध रहेगा। बता दें कि परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थीं. इस साल दसवीं में 22,38,827 छात्र और 12वीं में 16,21,224 छात्रो ने परीक्षा दी थी.
हर साल की तरह इस बार भी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक ही दिन जारी किया जा सकता है। छात्र अपने स्कोरकार्ड CBSE की आधिकारिक वेबसाइट्स, डिजिलॉकर और उमंग ऐप के माध्यम से आसानी से देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
CBSE 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2025 आज होगा जारी?
CBSE ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं बताया है कि परिणाम आज घोषित किया जा रहा है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार परिणाम कभी भी जारी हो सकता है.
CBSE 10th, 12th Result: Key Highlights
| बोर्ड का नाम | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
| परीक्षा का नाम | सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा |
| कक्षा | कक्षा 10 और कक्षा 12 |
| रिजल्ट डेट | 12 से 14 मई 2025 (संभावित) |
| परिणाम का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | cbse.gov.in cbseresults.nic.in |
| परीक्षा तिथि | कक्षा 10: 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 कक्षा 12: 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 |
| परीक्षा का माध्यम | ऑफलाइन (पेन और पेपर आधारित) |
इन वेबसाइट पर जारी होगा परिणाम:
CBSE की आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से चेक करते रहें:
- cbse.gov.in
- cbseresults.nic.in
- results.cbse.nic.in
CBSE 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 ऐसे चेक करें:
Official Website से:
- विजिट करें: results.cbse.nic.in
- “CBSE 10th Result 2025” या “CBSE 12th Result 2025” पर क्लिक करें
- रोल नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी कोड डालें
- सबमिट करें और रिजल्ट देखें
- PDF डाउनलोड करें और प्रिंट लें.
DigiLocker से रिजल्ट ऐसे देखें:
- विजिट करें: digilocker.gov.in
- अपनी क्लास चुनें, रोल नंबर, स्कूल कोड और 6 अंकों का PIN डालें (स्कूल से मिलेगा)
- OTP डालें (रजिस्टर्ड नंबर पर आएगा)
- DigiLocker अकाउंट में रिजल्ट और मार्कशीट देखें और डाउनलोड करें
DigiLocker और UMANG ऐप भी Android व iOS पर उपलब्ध हैं.
डिजिटल डॉक्युमेंट्स कैसे मिलेगा:
CBSE द्वारा मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट उपलब्ध कराए जाएंगे DigiLocker के Parinam Manjusha पोर्टल पर (cbse.digitallocker.gov.in) पर भी उपलब्ध है.
पास होने के लिए जरूरी मार्क्स:
छात्रो की जानकारी के लिए बता दें कि हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी होते है. वहीं थोड़े अंक कम होने पर ग्रेस मार्क्स दिए जा सकते हैं.
साल 2024 का पास प्रतिशत (Pass Percentage):
| वर्ग | पास प्रतिशत | लड़कियाँ | लड़के |
| कक्षा 10 | 93.60% | 94.75% | 92.71% |
| कक्षा 12 | 87.98% | 91.52% | 85.12% |
CBSE Class X & XII Results 2025 – Coming Soon!
— DigiLocker (@digilocker_ind) May 12, 2025
Get ready to check your results quickly and securely via #DigiLocker.
Activate your account today to avoid last-minute hassle:https://t.co/pSvg3mFQ0k#CBSE #Results2025 #CBSEresults #DigitalIndia #ComingSoon pic.twitter.com/03zMFGJTpg
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.