GK QUIZ: रानी लक्ष्मीबाई के घोड़े का क्या नाम था, 100 फीट ऊंची दीवार से लगा दी थी छलांग, 'चेतक' जैसी थी रफ्तार
Rani Laxmi Bai Horse Name General knowledge question in hindi: 1857 के स्वातंत्र्य समर की महानायिका, स्त्री सामर्थ्य का जीवंत प्रतीक,स्वाधीनता संग्राम में मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाली,अदम्य साहस व शौर्य की प्रतिमा,वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की आज जयंती है। क्या आप जानते हैं कि जिस घोड़े पर सवार होकर रानी लक्ष्मीबाई चलती थीं, उसका नाम क्या था?
Rani Laxmi Bai Horse Name General knowledge question in hindi: 1857 के स्वातंत्र्य समर की महानायिका, स्त्री सामर्थ्य का जीवंत प्रतीक,स्वाधीनता संग्राम में मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाली,अदम्य साहस व शौर्य की प्रतिमा,वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की आज जयंती है। अपने पुत्र को पीठ पर बांधकर रणभूमि में उतरीं रानी लक्ष्मीबाई जी ने फिरंगी सत्ता को दिखा दिया कि मातृभूमि की रक्षा के लिए भारत की बेटियां स्वयं ‘काल’ भी बन सकती हैं। उनका जीवन देश की पीढ़ियों को स्वतंत्रता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। क्या आप जानते हैं कि जिस घोड़े पर सवार होकर रानी लक्ष्मीबाई चलती थीं, उसका नाम क्या था?
रानी लक्ष्मीबाई मराठा शासित झांसी राज्य की रानी और 1857 की राज्यक्रान्ति की द्वितीय शहीद वीरांगना थीं। उन्होंने सिर्फ 29 वर्ष की उम्र में अंग्रेज साम्राज्य की सेना से युद्ध किया और रणभूमि में वीरगति को प्राप्त हुईं। इतिहासकार बताते हैं कि रानी लक्ष्मीबाई के तीन प्रमुख घोड़े थे, जिनके नाम बादल, पवन और सारंगी थे। इनमें से बादल उनका सबसे प्रिय और बहादुर घोड़ा था।
Rani Lakshmi Bai Horses: रानी लक्ष्मीबाई के घोड़ों के नाम
रानी लक्ष्मीबाई अंतिम युद्ध के समय बादल पर ही सवार थीं। 1858 में झांसी के किले से रानी को सुरक्षित बाहर निकालने के दौरान इसने ऊंची दीवार से छलांग लगाई थी और उनकी रक्षा करते हुए शहीद हो गया था। वहीं पवन घोड़ा अपनी अत्यधिक फुर्ती और तेज गति के लिए जाना जाता था। सारंगी रानी के अस्तबल के सबसे बेहतरीन और तेज-तर्रार घोड़ों में शामिल था।
Rani Lakshmi Bai Biography: रानी लक्ष्मीबाई जीवन परिचय
रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवंबर 1828 को वाराणसी में एक मराठी ब्राह्मण परिवार में मणिकर्णिका तांबे के रूप में हुआ था। बचपन में उन्हें प्यार से मनु कहा जाता था। अपने समय की कई लड़कियों के उलट, रानी लक्ष्मीबाई को अलग तरह की शिक्षा मिली। उन्हें न सिर्फ़ पढ़ाई-लिखाई बल्कि लड़ाई-झगड़े की भी ट्रेनिंग दी गई थी। तलवारबाजी, तीरंदाजी और शूटिंग में वह दक्ष थीं। 1842 में , मणिकर्णिका ने झांसी के शासक महाराजा गंगाधर राव से शादी की। शादी के बाद, उनका नाम रानी लक्ष्मी बाई रखा गया। 1853 में उनके पति की मौत के बाद अंग्रेजों ने उनके गोद लिए हुए बेटे को वारिस मानने से मना कर दिया और डॉक्ट्रिन ऑफ लैप्स के तहत लॉर्ड डलहौजी ने झांसी पर कब्जा कर लिया। 18 जून 1858 को रानी लक्ष्मीबाई अंग्रेजों से लोहा लेते हुए शहीद हो गईं।
Kuldeep Raghav is a seasoned Multimedia Journalist, award-winning author and content strategist with over 15 years of experience across print, digital and video journalism. A Biotechnology graduate with a Postgraduate qualification in Journalism, he brings over nine years of experience in content development, video production and anchoring at Times Now Navbharat, along with over five years in print journalism at Amar Ujala.
He has authored more than 10,000 bylined articles, conducted numerous interviews, written three bestselling books and several audiobooks and has been a guest speaker at Many literary festivals. A recipient of the Prestigious "Hindustani Academy Award", his expertise spans editorial strategy, AI-driven content innovation, digital media, YouTube, team leadership and multimedia storytelling. He currently leads Jagran Josh - Hindi.